{"_id":"69a342bf4ac48bce8f0aa228","slug":"naitik-fell-after-running-50-steps-said-friend-shot-him-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-166888-2026-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: 50 कदम दौड़कर गिरा नैतिक, बोला-दोस्त ने मार दी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: 50 कदम दौड़कर गिरा नैतिक, बोला-दोस्त ने मार दी गोली
विज्ञापन
मीरानपुर कटरा थाने में नैतिक की बेसुध मां राधा को संभालतीं महिलाएं। स्रोत : परिजन
शाहजहांपुर। गोली लगने के बाद नैतिक करीब 50 कदम दौड़ा और फिर चिल्लाते हुए पेड़ के नीचे गिर गया। आसपास के लोगों ने उसे उठाया तो वह दोस्त के गोली मारने की बात कहते हुए बेसुध हो गया। वहीं, घटना के बाद बेटे को लहूलुहान देखकर मां राधा सदमे में हैं। माना जा रहा है कि रील बनाने के दौरान गोली चली है।
नैतिक और आरोपी दोस्त दोनों की उम्र 17 वर्ष है। नैतिक के पिता सुरेंद्र जायसवाल फतेहगंज पूर्वी में एक शराब की दुकान में सेल्समैन हैं। उनके तीन बच्चे हैं। नैतिक सबसे बड़ा है। परिजनों ने बताया कि नैतिक ने हाईस्कूल के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी और वह एक साल से दिल्ली में काम करके परिवार की आर्थिक मदद करने लगा था।
एक साल पहले ही उसकी दोस्ती आरोपी से हुई थी। दोनों का एक-दूसरे के घर में आना-जाना था। दोनों एक साथ बाइक से टहलने निकल जाते थे। शनिवार को भी आरोपी शाम करीब पांच बजे अपनी बाइक से उसे लेने आया था। थोड़ी देर बाद ही घटना हो गई।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, एक इंटर कॉलेज के पास से नैतिक खून से लथपथ दौड़ता हुआ आ रहा था। 50 कदम बाद वह जमीन पर गिर गया। आसपास के लोग जुटे और उससे पूछा तो उसने अपने दोस्त का नाम लेते हुए गोली मारने की बात कही। सूचना मिलने पर बदहवास परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस भी आ गई। उसे निजी अस्पताल लाया गया जहां से बरेली ले गए।
बरेली में एक निजी अस्पताल में ले गए जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए रेफर कर दिया। उसे एक निजी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। वहीं, थाने पहुंची उसकी मां राधा बेटे को याद कर बार-बार बेहोश हो जा रही थी। महिलाएं उसे संभाल रहीं थीं। परिजनों के मुताबिक, दोनों दोस्तों के बीच पहले से किसी विवाद की बात सामने नहीं आ रही है।
घटना से सभी हतप्रभ हैं। एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि गोली किस हथियार से लगी है। आरोपी की तलाश की जा रही है। उसके पकड़े जाने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।