फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Nagar Panchayat documents burnt in fire

Shahjahanpur News: आग में जल गए नगर पंचायत के दस्तावेज

Thu, 16 May 2024 03:40 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Thu, 16 May 2024 03:40 AM IST
विज्ञापन
Nagar Panchayat documents burnt in fire
अल्हागंज के नगर पंचायत कार्यालय के जेनरेटर रूम में लगी आग से जली परिसर में खड़ी कार। संवाद
अल्हागंज। नगर पंचायत कार्यालय के जेनरेटर रूम में मंगलवार रात लगी आग से दो ई-रिक्शा, कार के साथ ही तमाम दस्तावेज जल गए हैं। बुधवार को नगर पंचायत कर्मचारियों ने नुकसान का आकलन किया।
विज्ञापन

मंगलवार रात करीब साढ़े दस बजे नगर पंचायत कार्यालय में आग लग गई थी। जेनरेटर रूम में आग लगने से काफी नुकसान हो गया। जेनरेटर रूम में रखे डीजल का ड्रम फटने से आग बढ़ गई और अफरातफरी मच गई। कार्यालय में तैनात चौकीदार ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को बुला लिया। पुराने कार्यालय में रखे निर्माण कार्य, टैक्स व स्वच्छ भारत मिशन के दस्तावेज जल कर राख हो गए। गनीमत रही कि आग पर समय रहते काबू पा लिया गया वरना आग नए कार्यालय तक पहुंच सकती थी। नगर पंचायत अध्यक्ष शिवानी वर्मा ने बताया कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई थी। आग पर काबू पाने में फायर ब्रिगेड को एक घंटा लग गया। आग में एक कार और दो ई-रिक्शा समेत स्टॉक रूम में रखे पुराने दस्तावेज जले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed