फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   nagar palika baithak

35.40 करोड़ का पुनरीक्षित बजट पास

Sat, 27 Dec 2014 08:21 PM IST
श्ााहजहांपुर
श्ााहजहांपुर Updated Sat, 27 Dec 2014 08:21 PM IST
विज्ञापन
nagar palika baithak
चालू वित्त वर्ष में जिला पंचायत के प्रस्तावित विकास कार्यों, आय-व्यय बजट और वित्त वर्ष 2015-16 की जिला योजना से होने वाले विकास कार्यों के अनुमोदन के लिए शनिवार को बैठक हुई।
विज्ञापन


 विकास भवन सभागार में जिला पंचायत अध्यक्ष नीतू सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में जिला पंचायत सदस्यों और जनप्रतिनिधियों ने 35.40 करोड़ के पुनरीक्षित आय-व्यय बजट को मंजूरी देने के साथ ही अगले वित्त वर्ष के लिए 23.05 करोड़ रुपये का बजट सर्वसम्मति से पारित कर दिया।
विज्ञापन


इस मौके पर प्रदेश के राज्यमंत्री राममूर्ति सिंह वर्मा ने कहा कि जिले की जिन सड़कों पर गड्ढे हो गए हैं और उन्हें बनाया जाना प्रस्तावित है, उनकी मरम्मत जल्द कराई जाए। उन्होंने जल निगम के एक्सईएन को जनप्रतिनिधियों की स्वीकृति के अनुसार नए हैंड पंप लगाने और पुराने हैंड पंप रीबोर कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला पंचायत सदस्य नीरज मिश्रा समेत कई सदस्यों द्वारा उर्वरकों की कालाबाजारी का मुद्दा उठाने पर राज्यमंत्री ने प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी पीपी त्रिपाठी को सदस्यों और अधिकारियों की टीम बनाकर जांच कराने के निर्देश दिए।
नगर विधायक सुरेश कुमार खन्ना ने गढ़ी गाड़ीपुरा में स्कूल बनने और उसके चालू होने के बाद फिर बंद होने पर सवाल किया।

इस बारे में बीएसए राजेश कुमार समुचित जानकारी नहीं दे पाए। इस पर खन्ना ने अप्रसन्नता व्यक्त की। कटरा विधायक राजेश यादव ने जैतीपुर सहित कई विकास खंडों में जल निगम के हैंड पंपों की स्थिति पर सवाल किया। उन्होंने परमानंदपुर गांव के प्राथमिक स्कूल में बेहतर पढ़ाई के लिए वहां के शिक्षक की सराहना करते हुए अन्य स्कूलों में शिक्षण कार्य की गुणवत्ता सुधारने पर जोर दिया।

सांसद प्रतिनिधि सत्यभान सिंह भदौरिया ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखने पर बल दिया। जिला पंचायत अध्यक्ष नीतू सिंह ने कहा कि जिले के विकास के लिए जनप्रतिनिधियों और सदस्यों को मिलकर काम करना होगा। उन्होेंने कहा कि जनप्रतिनिधियों केनिर्देशानुसार संबंधित विभागों के अधिकारी सही तरीके से अनुपालन करें।

बैठक में सदस्य रजनीश दीक्षित, वीरेंद्र पाल सिंह यादव, हरीशचंद्र वर्मा, महावीर, आयुष प्रताप सिंह, अपर मुख्य अधिकारी पीके सक्सेना, कई ब्लॉक प्रमुख आदि उपस्थित रहे।


रजनीश के नेतृत्व में जांच कमेटी गठित
खाद की कालाबाजारी रोकने को जिला पंचायत अध्यक्ष ने सदस्य रजनीश दीक्षित की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय कमेटी गठित की। यह टीम जिले में खाद की कालाबाजारी संबंधी शिकायतों की जांच करके एक सप्ताह में अपनी रिपोर्ट देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed