फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Nadeem's short story collection, *Manzil Se Door*, was launched.

Shahjahanpur News: नदीम के कहानी के संग्रह मंजिल से दूर का विमोचन किया

Sun, 14 Jun 2026 11:05 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
Nadeem's short story collection, *Manzil Se Door*, was launched.
साहित्यिक संस्था इदराक व नजर मेमोरियल सोसाइटी की ओर से आयोजन में पुस्तक का ​विमोचन करते अति​थि।
शाहजहांपुर। साहित्यिक संस्था इदराक व नजर मेमोरियल सोसायटी की ओर से नदीम अंसारी की कहानियों के संग्रह ‘मंजिल से दूर’ का विमोचन किया गया। इस बीच लेखक की साहित्यिक यात्रा के बारे में जानकारी देते हुए उन्हें सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

मोहल्ला हाथीथान में हुए आयोजन में मुख्य अतिथि प्रो.गुलाम अशरफ कादरी, अशफाक उल्ला खां, डॉ.मंसूर अहमद सिद्दीकी व अजीम शाहजहांपुरी ने पुस्तक का विमोचन किया। पुस्तक का संपादन उर्दू कहानीकार इरफान अहमद अंसारी ने किया।
विज्ञापन

इदराक के संस्थापक व महासचिव असगर यासिर व नजर मेमोरियल सोसायटी के संस्थापक हमीद खिजर ने संपादक को स्मृति चिह्न व अंगवस्त्र भेंट किया। वक्ताओं ने कहा कि ‘मंजिल से दूर’ समकालीन जीवन और सामाजिक सरोकारों को अभिव्यक्त करने वाला एक महत्वपूर्ण कहानी-संग्रह है। इससे पहले कार्यक्रम की शुरुआत हाफिज कासिम अख्तर ने तिलावत-ए-कुरान से की। रेहान कादरी ने नात पेश की। समारोह में सूफी खलीक अहमद साबरी, मोहम्मद अरशद अंसारी, इमरान सईद, शारिक अक्स, गयास अहमद, सुधाकर तिवारी एडवोकेट, परवेज अहमद खां, हर्ष दीक्षित आदि मौजूद रहे। संचालन फहीम बिस्मिल व आभार राशिद राही ने जताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed