{"_id":"580123714f1c1bf62d28fa83","slug":"nadeem-s-kaliyar-beat-rajasthan-black","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलियर के नदीम ने राजस्थान के काला को पछाड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलियर के नदीम ने राजस्थान के काला को पछाड़ा
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
Updated Fri, 14 Oct 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
दंगल में दांव दिखाते पहलवान
मीरानपुर कटरा। नगर के रामलीला मेला में चल रहे दंगल में आखिरी दिन कलियर के नदीम पहलवान ने राजस्थान के काला पहलवान को मात देकर 51 सौ की इनामी कुश्ती जीती।
राष्ट्रीय एकता विराट कुश्ती दंगल के तत्वाधान में शुक्रवार को बुलंदशहर के खैबर पहलवान ने गोरखपुर के हरजीत पहलवान को पटकनी देकर जीत हासिल की। पंजाब के बग्गा पहलवान ने राजस्थान के ज्वाला पहलवान को हराया। दंगल में सबसे रोचक मुकाबला राजस्थान के बबलू उर्फ काला पहलवान और कलियर के नदीम कुरैशी के बीच देखने को मिला। पब्लिक ने नदीम पर 51 सौ का इनाम रखा था। दोनों पहलवानों में रोमांचक कुश्ती हुई। करीब 15 मिनट तक चले मुकाबले में नदीम ने काला पहलवान को चित कर दिया। विजेता पहलवान को लोगों ने कंधे पर उठाकर घुमाया।
पंजाब की सीमा ने दिल्ली की ज्योति को चटाई धूल
शाहजहांपुर। कांट में चल रहे दंगल में शुक्रवार को महिला पहलवानों ने भी दांवपेच दिखाए। दंगल में शुक्रवार को भाजपा नेता राकेश दुबे ने महिला पहलवानों से परिचय कर कुश्ती शुरू कराई। इस बीच पंजाब की सीमा और दिल्ली की ज्योति के बीच हुए मुकाबले का दर्शकों ने आनंद लिया। इसमें सीमा विजयी रहीं। दंगल देखने के लिए भारी भीड़ जुट रही है। श्री दुबे ने दोनों महिला पहलवानों को नगद पुरस्कार दिए। पुरुषों की कुश्ती में चंदौसी के दिलशाद और मथुरा के वीरू के बीच कड़ा संघर्ष हुआ। मेरठ के साजिद के संचालन में चले दंगल में आयोजक जावेद पहलवान ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर तैयब, गुड्डू, शमशेर, मुन्ना, मोनू आदि पहलवान मौजूद रहे।