{"_id":"646bbacaac55f0dff60f5984","slug":"my-name-is-naresh-chaudhary-i-will-bring-you-on-foot-while-kicking-my-shoes-shahjahanpur-news-c-4-1-161944-2023-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"'नरेश चौधरी नाम है मेरा': सिपाही बोला- जूते मारते हुए पैदल थाने लाऊंगा इसे; वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'नरेश चौधरी नाम है मेरा': सिपाही बोला- जूते मारते हुए पैदल थाने लाऊंगा इसे; वीडियो वायरल
Tue, 23 May 2023 01:35 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Tue, 23 May 2023 01:35 PM IST
सार
वीडियो में सिपाही कह रहा है कि अबकी बार कप्तान साहब से कहकर इसे बदमाशों की टॉप-10 सूची में डलवाना है। इसके बाद बताऊंगा कि पुलिस कैसे दौड़ाती है।
विज्ञापन
वीडियो से लिया गया स्नैपशॉट
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
शाहजहांपुर के थाना सदर के एक सिपाही का वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें सिपाही किसी को बदमाशों की टॉप-10 सूची में डलवाने और जूते मारते हुए थाने लाने की बात कह रहा है। रुपये के लेन-देन की बात भी हो रही है। मामला एसपी के संज्ञान में आने के बाद सीओ को जांच सौंपी गई है।
विज्ञापन
थाना सदर बाजार में लंबे समय तक तैनात रहे सिपाही का यह वीडियो थाने के बाहर ही कुछ लोगों से बातचीत के दौरान बनाया गया है। इसमें एक अन्य सिपाही भी नजर आ रहा है। वीडियो में सिपाही कह रहा है कि अबकी बार कप्तान साहब से कहकर इसे बदमाशों की टॉप-10 सूची में डलवाना है। इसके बाद बताऊंगा कि पुलिस कैसे दौड़ाती है।
विज्ञापन
‘मैं कह देता हूं मेरा नाम नरेश चौधरी है... तुम्हारी कसम चारखंभा से जूते मारते हुए पैदल थाने लेकर आऊंगा।’ वीडियो में छह लोगों के तीन लाख रुपये का भी जिक्र है। वीडियो सामने आने के बाद एसपी एस. आनंद ने मामले की जांच सीओ सिटी को सौंपी है। सिपाही का एक सप्ताह पहले ही मिर्जापुर थाने के लिए तबादला किया गया। इसके बाद वह छुट्टी पर चला गया है।
विज्ञापन
एसपी एस. आनंद ने बताया कि सिपाही का ट्रांसफर कर दिया गया है। वीडियो चार-पांच महीने पहले का है। मामले की जांच की जा रही है।