फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Music and magic Spill Live medal

गीत-संगीत का जादू बिखेर जीते मेडल

Sun, 06 Dec 2015 11:59 PM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Sun, 06 Dec 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
 Music and magic Spill Live medal
कर्नल एकेडमी में मनाए जा रहे संगीत उत्सव का पुरस्कार वितरण के साथ समापन हो गया। इस अवसर पर विजेताओं को स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक पहनाकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन

अंतिम दिन कार्यक्रम का शुभारंभ संगीतज्ञ संजीव सेठ, पूनम चौधरी और अमिता पांडेय ने मां शारदे के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इसके पश्चात एकल और समूह गान, शास्त्रीय संगीत, भजन, फिल्मी गीत आदि प्रतियोगिताएं हुईं। शिखा शुक्ला से संयोजन में श्रेया सिंह को एकेडमी सिंगिंग स्टार खिताब से नवाजा गया। इसके अलावा कक्षावार चली प्रतियोगिता में आरना रस्तोगी, स्वस्तिका, प्रज्ञांशी, आद्या, अर्शी, तेजस्व, ओजस, आभिका, मलिहा, भूमिका, समृद्धि, तन्मय, मुद्रिका, अनंतया, आराध्य, क्षितिज, स्तुति, सौम्या, नाव्या, अक्षत, प्रभलीन, ईशान, महत्वी, जाह्नवी, शांभवी, शिवानी, काव्या, उर्वी, वेदांत सेंगर, विशिष्ठा, रुद्रराज, आयुषी, श्रेया ङ्क्षसंह, हर्षप्रीत, अनुष्का, अवनि, अक्षिता, अनुश्री, निशांत, शौर्य, काव्या, अपूर्वा, योषिता, हिमांशी, गौरी ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाया। निर्णायक मंडल में संजीव सेठ, अमिता पांडेय, अमित अवस्थी शामिल रहे।
विज्ञापन

शिवाली शर्मा और निकिता तलवार के संचालन में हुई प्रतियोगिता में निदेशक नीला चौधरी ने कार्यक्रम के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। संस्थापक कर्नल केके चौधरी ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। आयोजन में स्कूल स्टाफ का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


चेयरमैन ने चेस विजेताओं को किया पुरस्कृत
भावलखेड़ा। डिस्ट्रिक्ट चेस स्पोट्र्स एसोसिएशन और रॉयन इंटरनेशनल स्कूल के तत्वावधान में हुई इंटर स्कूल जिला स्तरीय चेस चैंपियनशिप के विजेताओं को मुख्य अतिथि चेयरमैन तनवीर खां ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।
रॉयन स्कूल में हुए पुरस्कार वितरण समारोह में सीनियर वर्ग से अमन कुमार, अनुपम सूद, राघव सोमानी, जूनियर वर्ग से साक्षी सिंह, प्रियंका सिंह, शोएवा, बालक वर्ग में अक्षय रस्तोगी, यश मल्होत्रा, पवित्र और तरुष कुमार क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान के लिए पुरस्कृत किए गए। प्रधानाचार्य वर्षा अग्रवाल ने आभार व्यक्त किया। इस मौके पर एसोसिएशन सचिव विपिन अग्निहोत्री, अविनाश गुप्ता, इरफान, गोविंद, बिंदु, लवण्य, अतुल, मनोज मिश्र आदि मौजूद रहे।  

पुरस्कार वितरण के साथ किडजी के खेलकूद संपन्न
शाहजहांपुर। खिरनीबाग स्थित किडजी प्री-स्कूल के वार्षिक खेलकूद पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न हो गए।
अंतिम दिन हुई प्ले ग्रुप की ऊंची कूद में सरवंस, सिद्धांत, ओजस, पेयर रेस में सिद्धार्थ-सोनांश, अशरा-अर्थ, सरवंस-शानवी, सिंपल रेस में कुशाग्र, अरनब, अर्थ, नर्सरीे की कैप रेस में मो. बिलाल, रामदीप, काव्या, आराध्या, कंगारू रेस में अक्षित, पावनी, अवनी, बिस्कुट रेस में अरहान, आरयुश, श्रेष्ठ, बाल एंड बास्केट रेस में अब्दुल, दीप, विराट, क्लैपिंग रेस में ईवा, आरव, इब्राहीम, जूनियर केेजी की बैग रेस में आकिब, शौर्य, ओजस, कैप रेस में सिद्धांश, सुहानी, नव्या, बाल रेस में अदवित, हर्ष, नीलेश, लेमन रेस में महिरा, अनंत, रितिका, वीनिश, फ्रॉग रेस में हामदान, संध्या, अकमल, सीनियर केजी की हेस्ट्रल रेस में स्वस्ति, कृषभ, धैर्य, कंगारू रेस में वहिका, साद, अनिरुद्ध, बास्केट बाल रेस में हिफ्जा, फदीला, मानवी, कक्षा एक की स्पून रेस में आरुष, आरब, श्रेष्ठ, हर्डल रेस में आरुष, अपूर्व, इस्माइल, वैलेंसिंग रेस में श्रेष्ठ, प्रिंस, अदीब, टाईलेग रेस में श्रेंयांश, अदीब, प्रिंस ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल कर पुरस्कार झटके।

आयोजन में प्रबंधक अभिनव ओमर, निदेशक मंजू गुप्ता, रोशनी गुप्ता, अलका जौहरी, मंजू सक्सेना, सल्तनत मिर्जा, मनाली राजपूत, तान्या गुप्ता, मीनू अरोरा, उपासना, शैवी, साक्षी आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed