{"_id":"717593fede55772435260a61a867dd8a","slug":"muse-celebrated-mother-s-day-in-educational-institutions-prakty-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षण संस्थाओं में मनाया मां सरस्वती का प्राकट्य दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षण संस्थाओं में मनाया मां सरस्वती का प्राकट्य दिवस
शाहजहांपुर।
Updated Thu, 11 Feb 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसंत पंचमी पर स्कूलों में अवकाश होने के कारण कई शिक्षण संस्थाओं में विद्या और ज्ञान की देवी मां सरस्वती का प्राकट्य दिवस धूमधाम से मनाया गया। बच्चों और शिक्षक-शिक्षिकाओं ने मां शारदे का पूजन कर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
संत कृपाल एकेडमी में मां सरस्वती का प्राकट्य दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। पीले रंग की पोशाक में सजधज कर स्कूल पहुंचे बच्चों ने स्कूल के डायरेक्टर सुशील रस्तोगी, प्रशासनिक अधिकारी श्वेता रस्तोगी, प्रधानाचार्य विजय प्रकाश सिंह समेत अन्य शिक्षिकाओं के साथ ज्ञानदायिनी मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। प्रधानाचार्य और डायरेक्टर ने बसंत पंचमी के महत्व पर प्रकाश डाला। आयोजन में मेघना खन्ना, वंदना सक्सेना, नैना प्रधान, मोहिता गुप्ता, दीक्षा शर्मा, नीतू रस्तोगी, नीरज गुप्ता आदि का योगदान रहा।
डोरेमोंस प्ले स्कूल में बसंत पंचमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य दीपमाला रस्तोगी ने मां शारदे के चित्र के समक्ष दीप जलाकर और माल्यार्पण कर किया। इस अवसर पर बच्चों ने शिक्षिकाओं के सहयोग से पतंगें बनाकर प्रतिभा का प्रदर्शन किया। पतंगसाजी में धैर्य ने प्रथम और मो. रेयान ने द्वितीय स्थान पाया। बाद में बच्चों ने फिल्मी गीतों पर डांस किया।
विज्ञापन
इधर, वीडीएफ कांवेंट में बसंत पंचमी त्योहार यलो डे के रूप में धूमधाम से मनाया गया। बच्चों ने शिक्षिकाओं के साथ मां सरस्वती का पूजन कर ज्ञान मांगा। इसके बाद उन्होंने डांस कर खूब मनोरंजन किया।
एसएस कॉलेज और सुभद्रा देवी मुलाराम कृषक महाविद्यालय निगोही की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई (एनएसएस) के सात दिवसीय शिविर पांचवें दिवस भी जारी रहे। स्वयंसेवियों ने क्षेत्र में रैली निकालकर लोगों को जागरुक किया।
एसएस कॉलेज के छात्रों ने पॉलीथिन के विरोध में रैली निकालकर दुकानदारों को कागज के लिफाफे वितरित किए। साथ ही नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ड्रग्स, दहेज प्रथा जैसी कुरीतियों को दूर कर स्वस्थ समाज की स्थापना के लिए क्षेत्रवासियों को प्रेरित किया। बाद में हुई बौद्धिक सभा में प्रेम किशन खन्ना राजकीय महाविद्यालय के प्रवक्ता डॉ. श्रीकृष्ण सिंह ने भ्रष्टाचार उन्मूलन तथा कौशल विकास हेतु युवा कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्य वक्ता डॉ. अजीत चारण ने छात्रों को श्रम की महत्ता के पस्त्रत्त्रति प्रेरित किया। कार्याक्रम अधिकारी डॉ. आदर्श पांडेय ने आभार व्यक्त किया।
उधर, सुभद्रा देवी मुलाराम कृषक महाविद्यालय निगोही का प्राथमिक स्कूल कुदिरना में चल रहा शिविर भी पांचवें दिन जारी रहा। इस अवसर पर स्वयंसेवियों ने बीमारियों से बचाव के लिए गांववालों को जागरुक किया।