{"_id":"602820398ebc3ee8fe1180b6","slug":"murder-shahjahanpur-news-bly4371587171","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की गोली मारकर हत्या, दोस्तों पर शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक की गोली मारकर हत्या, दोस्तों पर शक
विज्ञापन
मृतक अफजान का । फाइल फोटो
- फोटो : SHAHJAHANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। युवक के सीने पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। पिता ने पुत्र के दोस्तों पर हत्या में शामिल होने का अंदेशा जाहिर करते हुए तहरीर दी है। पुलिस कॉल डिटेल के आधार पर हत्या की वारदात के खुुलासे का प्रयास कर रही है।
आरसी मिशन थाना क्षेत्र के मोहल्ला गढ़ी गाड़ीपुरा के रहने वाले सरताज ने बताया कि उनका बेटा मोहम्मद अफजान (18) शुक्रवार को दादा मोहम्मद फारुख की दवा लेने के लिए लखनऊ के एक निजी अस्पताल में गया था। वहां से वापस आने के बाद शाम करीब सात बजे थोड़ी देर में आने की बात कहकर बाइक से घर से निकल गया। रात में वापस न आने पर उन लोगों ने उसकी तलाश शुरू की। रोजा थाना क्षेत्र में स्थित संजय सरस्वती इंटर कॉलेज के पास उसकी बाइक खड़ी मिली। थोड़ी दूरी पर खन्नौत नदी के किनारे उसका गोली लगा लहूलुहान शव पड़ा था। वारदात स्थल पर शराब की बोतल, गिलास और अन्य सामान भी मिला। पिता ने शक जताया है कि उसके बेटे की हत्या उसके दोस्त दीपक निवासी अहमदपुरा ने अपने अन्य दोस्तों के साथ मिलकर की है। हालांकि वारदात की वजह वह भी स्पष्ट नहीं कर सके हैं। वारदात स्थल के पास एक रस्सी भी मिली है जिससे आशंका व्यक्त की जा रही है कि पहले रस्सी से गला घोंटने की कोशिश की गई उसके बाद युवक को गोली मार दी गई। एसपी एस आनंद ने बताया कि कॉल डिटेल के आधार पर हत्यारे तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। पिता की तहरीर पर रोजा थाने में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
करीबी ही है अफजान का कातिल, हत्या की रची थी साजिश
शाहजहांपुर। अफजान की हत्या किसने और क्यों की यह तो अभी स्पष्ट नहीं हो सका है लेकिन यह तय है कि उसके कत्ल की साजिश पहले से ही रच ली गई थी। मौके पर मिली रस्सी से साफ है कि हत्यारे गला घोंटकर अफजान को मारने की तैयारी में थे। बाद में संघर्ष के दौरान उसको गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया।
विज्ञापन
आरसी मिशन थाना क्षेत्र के गढ़ी गाड़ीपुरा निवासी सरताज का पुत्तूलाल चौराहे पर धर्मकांटा है। पिता के साथ अफजान काम में उनका हाथ बंटाता था। उसका बड़ा भाई फैजान और बड़ी बहन फरीन है। शुक्रवार की शाम किसी का फोन आने के बाद वह घर से थोड़ी देर में आने की बात कहकर निकल गया। सवा सात बजे फोन पर पिता से बात हुई। उसके बाद से उसका फोन बंद आने लगा। संजय सरस्वती इंटर कॉलेज के पास जहां उसकी लाश मिली वहां पर शराब की बोतल, चार गिलास, भुने आलू आदि बरामद हुए हैं। देखकर ऐसा लग रहा है कि शराब पीने या दोस्तों की संगत के बहाने अफजान को वहां पर बुलाया गया था। पहले से तय कर रखा था कि अफजान को धोखे से बुलाकर मार डालना है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि अफजान के अलावा वहां पर दो से तीन लोग और थे। वारदात स्थल के आसपास खेत हैं। शाम को वहां अंधेरा घिर जाता है। ऐसे में वहां पर जाना यह बताता है कि अफजान अपने किसी खास परिचित के बुलाने पर ही वहां गया होगा। यहां पर पहले शराब पी गई। बोतल खाली होने के बाद अफजान की हत्या की कोशिश की गई। अफजान के गले को रस्सी से कसने का प्रयास किया गया तो उसने पुरजोर संघर्ष किया। उसका एक जूता बाइक से थोड़ी दूर पर जबकि दूसरा जूता उसके पैर में मिला है। इससे लग रहा है कि उसने पकड़ से भागने का प्रयास भी किया। संख्या में ज्यादा होने के कारण हत्यारों ने उसे फिर से दबोच लिया और सीने पर गोली मार दी। यह आशंका भी है कि गोली मारने के बाद उसे खन्नौत नदी में डालने की कोशिश की गई लेकिन किसी के आ जाने पर उसे वहीं छोड़कर हत्यारे भाग गए। अफजान का मोबाइल भी गायब है। अब पुलिस उसके मोबाइल नंबर पर आई कॉल के आधार पर हत्यारों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। रोजा थाना प्रभारी निरीक्षक डीके शर्मा ने बताया कि पिता की तहरीर पर दीपक निवासी अहमदपुरा थाना आरसी मिशन व अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। अभी वारदात की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस जांच कर रही है।
सीसीटीवी फुटेज में दिखे संदिग्ध
पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं। वारदात स्थल से थोड़ी दूरी पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज पुलिस ने खंगाली है। इसमें कुछ संदिग्ध व्यक्ति नजर आए हैं। माना जा रहा है कि अफजान की बाइक में एक व्यक्ति बैठा था और एक अन्य बाइक में दो लोग सवार थे। वापसी में अफजान के अलावा तीन लोग एक बाइक में बैठकर भागे होंगे। पुलिस गहनता से फुटेज में दिख रहे संदिग्ध व्यक्तियों की पड़ताल कर रही है। संवाद

घटना स्थल का निरीक्षण करते पुलिस अधीक्षक एस.आनंद । संवाद- फोटो : SHAHJAHANPUR