फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Murder charges filed in the case of the death of a young man on a motorcycle.

Shahjahanpur News: बाइक सवार युवक की मौत के मामले में हत्या का आरोप

Tue, 09 Dec 2025 01:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 09 Dec 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Murder charges filed in the case of the death of a young man on a motorcycle.
मीरानपुर कटरा (शाहजहांपुर)। फतेहगंज पूर्वी-गढ़िया रंगीन मार्ग पर बुधवार की रात बाइक सवार फतेहगंज पूर्वी के मोहल्ला उत्तमगंज निवासी राहुल सागर की संदिग्ध हालात में माैत के मामले में परिजनाें ने अज्ञात लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर मिलने पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

फतेहगज पूर्वी निवासी गुड्डू सागर ने पुलिस को बताया कि गत बुधवार को रात करीब आठ बजे उनका पुत्र राहुल बाइक से बदायूं के फरीदापुर गांव में रिश्तेदार अर्जुन के घर जा रहा था। इसी दौरान गढ़ियारंगीन मार्ग पर एक ईंट भट्ठे के पास अज्ञात लोगों ने पुत्र पर हमला कर उसे सड़क पर डाल दिया। बाद में कुछ लोगों ने रात में ही पुत्र राहुल को बरेली के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करा दिया।
विज्ञापन

गुड्डू के अनुसार पुलिस ने शव का पोस्टमाॅर्टम करा दिया, लेकिन हत्यारोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं की। प्रभारी निरीक्षक जुगलकिशोर पाल का कहना है कि राहुल की माैत हादसे में हुई है, लेकिन घरवालों की तहरीर पर मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed