{"_id":"2dee9a499914c7e47f92d45ec50ebf88","slug":"municipality-bonfire-lit-at-31-locations-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगरपालिका ने 31 स्थानों पर जलवाए अलाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगरपालिका ने 31 स्थानों पर जलवाए अलाव
शाहजहांपुर।
Updated Sun, 17 Jan 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार से ही तापमान में हुई गिरावट और बढ़ी गलन से ठिठुरते लोगों को राहत दिलाने को नगरपालिका की ओर से शहर के 31 स्थानों पर अलाव जलवाने की व्यवस्था की गई है। रविवार को पालिका चेयरमैन तनवीर खां जल रहे अलावों और इस संबंधी व्यवस्था का जायजा लेने खुद निकले। पालिका के अधिकारियों को निर्देश दिया कि अन्य और भी स्थानों पर जरूरत के हिसाब से अलाव जलवाए जाएं।
नगरपालिका परिषद की ओर से रेलवे स्टेशन के सामने, अशफाक नगर पुलिस चौकी के पास, रोडवेज बस अड्डा के पास, बाबा विश्वनाथ मंदिर के पास, रामलीला चौराहा (खिरनी बाग), बड़ा (पुराना) अस्पताल के पास, घंटाघर चौराहे पर, केरूगंज चौराहा रिक्शा अड्डा पर, लाल इमली चौराहा पर, रैन बसेरा टाउन हाल, बहादुरगंज रिक्शा स्टैंड के पास, नया अस्पताल अलीगंज, रिक्शा स्टैंड मंडी, छोटी लाइन वाले रेलवे स्टेशन के पास, माल गोदाम रिक्शा अड्डा, अशफाक नगर तिराहा, हरदोई बस अड्डा, कनौजिया नर्सिंग होम, बहादुरगंज पुलिस चौकी खोखा के पास, बहादुरगंज पचराहा, मल्हार टाकीज रोड, चार खंबा, तेल टंकी रोड, उत्सव गेस्ट हाउस आवास विकास परिसर, दुर्गा टाकीज के पास, सरोदी बंगला चौराहा, राजघाट पुलिस चौकी, मोहल्ला ककरां खुर्द, अजीजगंज कंजड़ बस्ती के पास और सिंजई पेट्रोल पंप के सामने अलाव जलवाए गए हैं। निरीक्षण के दौरान चेयरमैन के साथ अवर अभियंता विक्रमजीत यादव, एसके कनौजिया, सभासद अतुल दीक्षित, हामिद खां, अनुज गुप्ता, नाजिम, मुशीर, अतहर, राजकुमार, कयूम, विनय मिश्रा, रफत, जावेद आदि थे।
सपा - भाजपा में गुप्त तालमेल : कांग्रेस
प्रदेश कांग्रेस के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ कोआर्डिनेटर ने ली कार्यकर्ताओं की बैठक
शाहजहांपुर। केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा और उत्तर प्रदेश में सत्तासीन सपा में गुपचुप तालमेल शुरू से ही है। बिहार में संपन्न हुए चुनाव में भी यह बात खुलकर सामने आ गई है। प्रदेश में सपा की ओर से अल्पसंख्यकों के लिए लागू कल्याणकारी योजनाएं कागजों पर ही दौड़ रही हैं, आम अल्पसंख्यकों को अभी तक इसका कोई लाभ नहीं मिला है। मुसलमान अब इस दल की चाल को बखूबी समझ चुके हैं और अगले विधानसभा चुनाव में इसका असर दिखने वाला है। यह बातें उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक कांग्रेस कमेटी के प्रदेश कोआर्डिनेटर और बरेली मंडल प्रभारी फैसल खां लाला ने कहीं।
विज्ञापन
वह रविवार को यहां टाउन हाल के पास स्थित पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अगले विधानसभा चुनाव में सत्ता की चाबी कांग्रेस के पास होगी और सपा - भाजपा के दावे मुगालते ही साबित होंगे। बैठक का संचालन युवा कांग्रेस के शहर विधानसभा अध्यक्ष फुरकान अहमद कुरैशी ने किया। बैठक में पूर्व शहर अध्यक्ष सुहेल बेग, संजीव गुप्ता, मो. कैफ, अहमद अली खां, आसिफ अली खां, पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र दीक्षित, मनोज त्रिपाठी, अदनान कुरैशी, मो. उमर, हाजी आसिफ खां, डॉ. आलम शाहजहांपुरी, मो. शादाब आदि मौजूद थे।
भाजयुमो ने नए जिपं अध्यक्ष को सम्मानित किया
शाहजहांपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की ओर से सिंजई के सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित समारोह में नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह यादव को 51 किलो फूलों की माला पहनाकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि भाजयुमो को पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और भाजपा के मौजूदा क्षेत्रीय महामंत्री जेपीएस राठौर ने जिपं अध्यक्ष को जिले का चहुंमुखी विकास कराने का सुझाव दिया ताकि शाहजहांपुर पूरे सूबे में पंचायतीराज व्यवस्था में माडल रूप में उभर सके। अध्यक्षता भाजयुमो जिलाध्यक्ष अंशुल सिंह चौहान ने की। संचालन जिला महामंत्री अजीत सिंह चौहान ने किया। इस दौरान भाजपा के जिला महामंत्री राकेश कुमार मिश्रा, धर्मेंद्र प्रताप सिंह राठौर, प्रशांत सक्सेना, अनिल वाजपेयी, दुर्गेश गुप्ता, अभिषेक प्रताप सिंह, अरुण कुमार पासी, सुधीर यादव आदि मौजूद थे।