फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Municipal Corporation tops the state in redressal of complaints.

Shahjahanpur News: शिकायतों के निस्तारण में नगर निगम प्रदेश में अव्वल

Thu, 01 Feb 2024 03:12 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Thu, 01 Feb 2024 03:12 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation tops the state in redressal of complaints.
शाहजहांपुर। शिकायतों के निस्तारण में शाहजहांपुर नगर निगम को प्रदेश में पहला स्थान मिला है। दूसरे स्थान पर मेरठ और तीसरे स्थान पर मथुरा-वृंदावन रहा।
विज्ञापन

निदेशालय की ओर से जारी नगर निगमों में आईं शिकायतों का ब्योरा जारी किया गया है। इसमें शाहजहांपुर नगर निगम में कुल 202 शिकायत प्राप्त हुईं। इनमें 73 शिकायतों का तुरंत निस्तारण किया गया। बाद में शेष शिकायतें भी निस्तारित कर दी गईं। इसमें सबसे अधिक शिकायत साफ-सफाई को लेकर रहीं। इसके बाद स्वास्थ्य, पेयजल आपूर्ति और प्रकाश संबंधी शिकायतें आईं। इनका भी निगम कर्मियों ने अधिकारियों के निर्देश पर समय से निस्तारण कर दिया। इसका नतीजा यह रहा कि शाहजहांपुर नगर निगम को शिकायतों के निस्तारण के मामले में पहला स्थान मिला। नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने कहा कि अधिकारियों और कर्मचारियों के सहयोग से जो भी शिकायतें आईं, उनका समय पर निस्तारण कर दिया गया। शहरवासियों की शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण पहली प्राथमिकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed