फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Municipal Corporation sealed 26 shops of defaulters

Shahjahanpur News: नगर निगम ने बकायेदारों की 26 दुकानें कीं सील

Wed, 19 Mar 2025 12:31 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Wed, 19 Mar 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation sealed 26 shops of defaulters
नगर निगम की टीम ने बकायदारों की दुकानों को सील किया। स्रोत:नगर निगम
शाहजहांपुर। कर बकायेदारों पर नगर निगम ने शिकंजा कसा है। मंगलवार को नगर आयुक्त डॉ. बिपिन कुमार मिश्र के निर्देश पर मुख्य कर निर्धारण अधिकारी के नेतृत्व में नगर निगम टीम ने भवन व जल कर जमा न करने वाले बकायेदारों के विरुद्ध अभियान चलाया। 26 भवनों को सील किया गया। इसके बाद नगर निगम पहुंचे व्यापारियों ने कर जमा कर सील खुलवाई।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर नगर निगम की टीम सदर बाजार, बहादुरगंज सब्जी मंडी पहुंची। टीम ने 26 दुकानों को सील कर दिया। टीम ने कहा कि अपना भवन व वाटर टैक्स नगर निगम में आकर जमा करें, जिसके बाद ही उनकी दुकानों को खुलवाया जाएगा। नगर निगम की इस कार्रवाई से कुछ दुकानदार तत्काल नगर निगम पहुंच गए। उन्होंने अपनी संपत्ति से संबंधित बकाया हाउस व वाटर टैक्स जमा कराया। इसके बाद नगर निगम टीम ने उनकी सील दुकानों को खुलवा दिया। टीम ने छोटे व बड़े बकायेदारों को निर्देशित किया है। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी ने बताया कि वर्ष 2024-25 से संबंधित बकाया कर को मार्च के अंत तक जमा करा दें जिससे बकाया कर पर लगने वाले अतिरिक्त 12 प्रतिशत ब्याज से बचा जा सके। उन्होंने बताया कि हाउस व वाटर टैक्स से संबंधित बकाया कर बकायेदारों द्वारा मंगलवार को लगभग आठ लाख रुपये की धनराशि जमा की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed