फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Municipal Corporation received award in Major Cities category

Shahjahanpur News: मेजर सिटीज की श्रेणी में नगर निगम को मिला पुरस्कार

Thu, 12 Sep 2024 01:51 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Thu, 12 Sep 2024 01:51 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation received award in Major Cities category
लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री अरविंद शर्मा से पुरस्कार प्राप्त करते
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश सरकार नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन कार्यक्रम विभाग पीएम स्वनिधि योजना के तहत नगर निगम शाहजहांपुर को मेजर सिटीज की श्रेणी में द्वितीय स्थान प्राप्त होने पर पुरस्कृत किया गया है। यह पुरस्कार बुधवार को लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री अरविंद शर्मा से नगर आयुक्त डॉ. बिपिन कुमार मिश्र व अपर नगर आयुक्त एसके सिंह ने प्राप्त किया।
विज्ञापन

नगर आयुक्त ने बताया कि पीएम स्वनिधि में लोन दिया जाता है। पहले चरण में 10, दूसरे में 20 और तीसरी बार में 50 हजार रुपये दिया जाता है। इसको जमा करने पर पथ विक्रेताओं को आठ अन्य योजनाओं का लाभ दिया जाता है। इनमें प्रधानमंत्री सुरक्षा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना, प्रधानमंत्री श्रम मानधन योजना आदि शामिल हैं। इनके लाभार्थियों व उनके परिवार की प्रोफाइल तैयार करनी होती है। पथ विक्रेताओं के सशक्तीकरण की दिशा में किए गए प्रयासों के क्रम में नगर निगम को यह पुरस्कार प्राप्त हुआ है। इसके लिए प्रयास करने वाले सभी अधिकारी व कर्मचारी बधाई के पात्र है। उन्होंने बताया कि नगर निगम क्षेत्र के करीब 20 हजार पथ विक्रेताओं को स्वनिधि योजना का लाभ उपलब्ध करवाया गया है। मेजर सिटीज की श्रेणी में पहले नंबर पर वाराणसी नगर निगम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed