{"_id":"68263b3e4b326bb08a0fbb58","slug":"municipal-commissioner-inaugurated-the-mask-workshop-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-143936-2025-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: मुखौटा कार्यशाला का नगर आयुक्त ने किया उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: मुखौटा कार्यशाला का नगर आयुक्त ने किया उद्घाटन
विज्ञापन
शाहजहांपुर में मांटेसरी स्कूल में कार्यशाला के दौरान नगर आयुक्त का मुखौटा बनाते रंगकर्मी कप्तान
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश लोक एवं जनजाति सांस्कृतिक संस्थान की ओर से सृजन-मुखौटा कार्यशाला का शुभारंभ नगर आयुक्त डॉ.बिपिन कुमार मिश्रा ने फीता काटकर किया।
गगनिका सांस्कृतिक समिति के बैनर तले नगर निगम के मांटेसरी स्कूल में नगर आयुक्त डॉ.बिपिन कुमार मिश्रा के चेहरे का मुखौटा बनाया गया। डॉ.मिश्रा ने कहा कि रंगमंच की रहस्यमयी अभिव्यक्ति मुखौटा, नाट्यकला की एक प्राचीन और प्रभावशाली विधा है। इसमें कलाकार चेहरे पर मुखौटा पहनकर विभिन्न पात्रों की भूमिका निभाते हैं।
विशिष्ट अतिथि डॉ. इंदु अजनबी ने मुखौटा कला की सामाजिक, सांस्कृतिक एवं नाट्यात्मक महत्ता पर प्रकाश डाला। कहा कि यह केवल रंगमंच की विधा नहीं, बल्कि व्यक्तित्व विकास, आत्म-अभिव्यक्ति और पारंपरिक कला के संरक्षण का एक माध्यम भी है।
विज्ञापन
प्रशिक्षक व रंग निर्देशक कप्तान सिंह ‘कर्णधार ने बताया कि कार्यशाला 21 मई तक प्रतिदिन शाम साढ़े चार से छह बजे तक चलेगी। कार्यक्रम में सलोचना कार्की, राम शेरावत मिश्र, संजीव कृष्ण, सैफ असलम सैफ, प्रियंका, सूरज कुमार, सुनील बाबू, संजीव राठौड़, मोहम्मद फैजान, अनुराग शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद