{"_id":"62742255ba15ee50ec554972","slug":"mportance-of-income-tax-in-the-all-round-development-of-the-country-shahjahanpur-news-bly4838473117","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश के सर्वांगीण विकास में आयकर की अहम भूमिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश के सर्वांगीण विकास में आयकर की अहम भूमिका
विज्ञापन
शाहजहांपुर के स्वामी विवेकानंद स्कूल में आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते आयकर अधिकारी वीरेंद्र प?
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। लोधीपुर के स्वामी विवेकानंद हायर सेकेंड्री स्कूल में बृहस्पतिवार को आयकर विभाग की ओर से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर आयकर अधिकारी वीरेंद्र प्रताप सिंह बिष्ट ने छात्र-छात्राओं को देश के आर्थिक और सामाजिक विकास में आयकर के योगदान का महत्व बताते हुए कहा कि एक जिम्मेदार नागरिक को देश के विकास में अहम भूमिका निभाने के लिए सीमा से अधिक अर्जित आय पर कर देने की आदत बनानी चाहिए। उन्होंने छात्र-छात्राओं को अपने आस-पास के लोगों को भी इस बारे में जागरूक करने को प्रेरित किया।
आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में उन्होंने छात्र-छात्राओं को सामान्य कर की तुलना में आयकर में अंतर, आयकर की दरों आदि का विस्तृत विवरण देते हुए यह भी बताया कि किस व्यक्ति को कितना आयकर चुकाना चाहिए। उन्होंने कहा कि आयकर की बड़ी धनराशि देश के संरचनात्मक कार्यों पर व्यय होती है। इसलिए जो लोग आयकर चुकाने से बचते हैं, वह एक तरह से देश के विकास में अपनी हिस्सेदारी से विमुख होने का प्रयास करते हैं और ऐसे लोगों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान किया है।
आयकर निरीक्षक रोहित गुप्ता, कार्यालय अधीक्षक एसपी मिश्रा, वरिष्ठ कर सहायक संकल्प सक्सेना आदि ने भी आयकर की उपयोगिता पर छात्राओं से चर्चा की। उन्होंने कहा कि छात्र देश का भविष्य हैं और उन्हीं को भविष्य में देश के आर्थिक विकास में अहम भागीदारी करनी है। इसलिए देश के विकास में सभी को आयकर चुकाने को प्रेरित करें। प्रारंभ में विद्यालय के प्रबंधक जीएस वर्मा, प्रधानाचार्य जेपी मिश्रा आदि ने आयकर अधिकारी का स्वागत किया। व्यवस्था में उप प्रधानाचार्य आरबी सिंह समेत अन्य शिक्षकों का सहयोग रहा।