{"_id":"68ab6701edd7b8f7650df6bf","slug":"movement-will-be-started-against-online-business-sanjay-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-151146-2025-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन कारोबार के खिलाफ शुरू होगा आंदोलन : संजय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑनलाइन कारोबार के खिलाफ शुरू होगा आंदोलन : संजय
विज्ञापन
शाहजहांपुर में आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष का माला पहनाकर स्वागत करते व्यापारी। संवाद
शाहजहांपुर। आदर्श व्यापार मंडल के 21वें स्थापना दिवस पर हुए व्यापारी सम्मेलन में व्यापार में आने वाली बाधाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इस बीच 63 व्यापारियों को व्यापारी रत्न से सम्मानित किया गया।
रेती रोड स्थित कल्याण सिंह सामुदायिक भवन रेती में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता व विशिष्ट अतिथि महापौर अर्चना वर्मा ने किया। जिलाध्यक्ष पंकज वर्मा ने अतिथियों को 21 किलो की माला पहनाकर स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने प्रदेश से आए व्यापरियों का अभिवादन करते हुए कहा कि ऑनलाइन ट्रेडिंग से छोटा, मझोला व्यापारी बहुत परेशान है।
इसके लिए प्रदेश स्तर से आंदोलन किया जाएगा और यह सभी जिलों में होगा। उन्होंने बताया कि संगठन को मजबूत करने के लिए पिछले वर्ष 20 हजार व्यापारी संगठन से जोड़े गए थे। अबकी 50 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य है। गुप्ता ने जीएसटी की मनमानी, जलकर व गृहकर समेत कई मुद्दों को उठाया, साथ ही स्वदेशी अपनाने का संकल्प दिलाया।
विज्ञापन
महापौर ने कहा कि व्यापारियों का सहयोग और समस्याओं का समाधान हर स्तर से किया जाएगा। इसके बाद चौक स्थित कार्यालय का उद्घाटन भी किया। प्रदेश कोषाध्यक्ष मोहम्मद अफजल, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अविनाश त्रिपाठी, प्रदेश संगठन मंत्री तिलक राज भोला, जितेंद्र शुक्ला, अनीस खान आदि मौजूद रहे।