फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   mother wept clutching to her chest photo of daughter who was killed in dog attack in Shahjahanpur

'या अल्लाह मेरी बेटी लौटा दे': स्वालिया की तस्वीर सीने से लगाकर रोई मां, कुत्तों ने ली थी मासूम की जान

Tue, 26 May 2026 12:51 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: Mukesh Kumar Updated Tue, 26 May 2026 12:51 PM IST
सार

शाहजहांपुर के ककराकलां में 11 वर्षीय स्वालिया को कुत्तों ने नोचकर मार डाला था। रविवार को हुई इस घटना से परिवार गहरे सदमे में है। पिता नईम और मां शबनम बेटी के खोने से दुखी हैं। उनके आंसू नहीं थम रहे हैं। 

विज्ञापन
mother wept clutching to her chest photo of daughter who was killed in dog attack in Shahjahanpur
बेटी की मौत से सदमे में परिवार। - फोटो : संवाद

विस्तार

शाहजहांपुर के मोहल्ला ककराकलां में 11 वर्षीय स्वालिया की मौत के बाद उसके पिता नईम और मां शबनम की रात बेटी की याद में कटी। मां तस्वीर को सीने से लगाकर रोती रही। आहट होने पर दरवाजे की ओर झांकने लगती। रोते हुए यही कहती कि या अल्लाह मेरी बेटी को लौटा दे। दर्दभरी रात दंपती ने जागकर काटी।

विज्ञापन




बड़ी ईदगाह से ककरा की ओर जाने वाले मार्ग पर स्लाटर हाउस से कुछ दूरी पर गली में नईम का मकान है। मूलरूप से सिंधौली के चांदापुर के रहने वाले नईम ने करीब 30 साल पहले मकान बनवाया था, लेकिन आर्थिक रूप से तंगी के चलते घर के कमरे में छत तक नहीं डलवा सके। पूरा परिवार टिन के नीचे रहता है। उनके पास गांव में एक बीघा जमीन है। ऐसे में मेहनत-मजदूरी करने के साथ ही बंटाई पर खेती कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। 
विज्ञापन


कुच्चों ने नोचकर मार डाला था 
बेटियां भी जरी-जरदोजी का काम कर सहयोग करती थीं। रविवार को खेत में स्वालिया को कुत्तों के झुंड ने नोचकर मार डाला था। रविवार शाम को असिर की नमाज के बाद स्वालिया के शव को पास के कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

माता-पिता के नहीं थम रहे आंसू 
बेटी के खोने का मां शबनम और पिता नईम को बहुत दुखी हैं। रोते हुए उनकी आंखें लाल हो गई हैं। शबनम अपनी सुध-बुध खो बैठी हैं। नईम हृदय रोग से पीड़ित हैं। रोने से उनकी आंखें लाल हो गई हैं। वहीं, भाई इकराम भी बहन को कुत्तों से बचाने में गिरकर घायल हो गए थे। उनके भी खरोंच आई थी। 

कुत्तों पर नहीं कसा शिकंजा, घर के पास ही बैठे दिखे
सोमवार को दोपहर में ही कई कुत्ते स्वालिया के घर के नजदीक ही बैठे रहे। लोगों ने उन्हें भगाया, लेकिन फिर आकर बैठ गए। स्वालिया के चचेरे भाई वकार आलम वारसी ने बताया कि इतनी बड़ी वारदात होने के बाद भी अफसरों ने कुत्तों को पकड़ने को कोई ठोस कदम नहीं उठाया। स्थानीय लोगों के साथ नगर निगम का घेराव किया जाएगा।

सीएमएस करेंगे जांच 
स्वालिया के इलाज के दौरान राजकीय मेडिकल कॉलेज में बाहर से एआरवी मंगवाने की जांच सीएमएस को दी गई है। स्वालिया के बहनोई यामीन ने बताया था कि मेडिकल कॉलेज में लापरवाही बरती गई। यहां एआरवी न उपलब्ध होने की बात कहते हुए उनसे बाहर से 380 रुपये में एआरवी मंगवाई गई। प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि एआरवी पर्याप्त संख्या में है। फिलहाल मामले की जांच सीएमएस को दी गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed