{"_id":"67ec38b0c6277f14df027567","slug":"mother-the-glory-of-your-court-is-unique-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-140756-2025-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: मैया तेरे दरबार की महिमा निराली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: मैया तेरे दरबार की महिमा निराली
Wed, 02 Apr 2025 12:34 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Wed, 02 Apr 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
नवरात्र के तीसरे दिन काली माता मंदिर में मातारानी के दर्शनों को उमड़ी भक्तों की भीड़। संवाद
शाहजहांपुर। नवरात्र के तीसरे दिन मंदिरों और घरों में मंगलवार को मां कूष्मांडा की पूजा-अर्चना हुई। इस दाैरान जगह-जगह देवी जागरण के आयोजन हुए। इसमें मैया तेरे दरबार की महिमा निराली... भरते हैं यहां दामन, कोई जाता न खाली है..., लेके पूजा की थाली... ज्योत मन की जगा ली, तेरी आरती उतारूं भोली मां आदि भजनों पर भक्त झूम उठे।
सुबह दिन निकलते ही मां के भक्तों ने मंदिरों की ओर रुख किया। शहर के बाबा विश्वनाथ मंदिर, चौक स्थित मां दुर्गा देवी मंदिर, फूलमती मंदिर, जेल रोड स्थित मंदिर में भोर से शुरू हुआ भक्तों के पहुंचने का सिलसिला दोपहर बाद तक चलता रहा। महिलाएं हाथों में पूजा की थाली लिए आगे बढ़ रही थीं। क्रम से पूजा-अर्चना कर दूसरे द्वार से बाहर निकलीं।
शहर व ग्रामीण क्षेत्र के देवी मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ दिखाई दी। ग्रामीण क्षेत्र में भी देवी मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। मंदिरों के साथ ही घरों में भी लोगों ने पूजा-अर्चना की। तमाम मंदिरों में महिलाएं ढोलक की थाप पर देवी छंद गातीं नजर आईं। मंदिरों का माहौल भक्तिमय हो गया है। इसके बाद शाम पांच बजे के बाद भी भक्तों ने मंदिरों में पहुंचकर मां की पूजा-अर्चना कर परिवार के लिए सुख और समृद्धि की कामना की।