{"_id":"67a111db3da6b08637037f36","slug":"mother-in-law-father-in-law-and-husband-sentenced-to-two-years-imprisonment-each-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-136932-2025-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: सास, ससुर और पति को दो-दो वर्ष के कारावास की सजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: सास, ससुर और पति को दो-दो वर्ष के कारावास की सजा
Tue, 04 Feb 2025 12:28 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Tue, 04 Feb 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सिविल जज जूनियर जज निधि माधव कुरील ने दहेज उत्पीड़न के मुकदमे में सास, ससुर और पति को दो-दो वर्ष के कारावास की सजा सुनाई। साथ ही 45-45 सौ रुपये का जुर्माना भी लगाया। जुर्माने की राशि में दस हजार रुपये पीड़िता को प्रतिकर के रूप में देने का आदेश भी दिया है।
परौर थाना क्षेत्र के नया गांव निवासी मंजू देवी ने पुलिस अधीक्षक को पत्र दिया था। बताया था कि उनकी शादी गांव के ही अजी सिंह के साथ हुई थी। दहेज से उसके ससुराल के लोग संतुष्ट नहीं थे। वे अतिरिक्त दहेज के रूप में 50 हजार रुपये की मांग कर तंग करने लगे।
मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने उसे धक्का देकर घर से निकाल दिया। पांच अप्रैल, 2014 को उसे और ससुराल वालों को महिला थाना प्रभारी ने बुलाया। वहां पर अजीत सिंह और ससुराल वालों ने दहेज में बाइक और 50 हजार रुपये की मांग की। ऐसा न करने पर जान से मारने की धमकी दी। दो फरवरी, 2015 को वादिनी के प्रार्थना पत्र को परिवाद के रूप में दर्ज करने का आदेश दिया गया।
विज्ञापन
परिवाद में वादिनी व अन्य गवाहों के बयान लेने के बाद न्यायालय ने 21 अगस्त, 2015 को पति अजीत सिंह, ससुर राजेश्वर और सास प्रेमवती को विचारण के लिए तलब किया। अदालत में मुकदमा चलने के दौरान गवाहों के बयान लेने के बाद दहेज के लिए पीड़िता को पीटने का दोषी पाते हुए अजीत सिंह, राजेश्वर सिंह और प्रेमवती को दो-दो वर्ष के कारावास की सजा सुनाई।