फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   mother in law and daughter in law dispute

सास-बहू भिडीं.. घर-घर की कहानी बाजार में

Tue, 18 Feb 2020 01:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
mother in law and daughter in law dispute
पुवायां। आमतौर पर टीवी पर आने वाले धारावाहिकों में दिखने वाला सास-बहू का झगड़ा सोमवार को पुवायां के बाजार में राजीव चौक पर नजर आया। घर नाराज हुई निकली बहू को मनाने पहुंचे सास का बाजार में ही उससे विवाद हो गया और दोनों सरेबाजार भिड़ गईं। गुस्सा इस कदर फूटा कि एक दूसरे के कपड़े तक फाड़ डाले। लोगों ने दोनों को अलग करने का प्रयास किया तो दोनों और भड़क गईं। इसके बाद लोगों ने पुलिस को बुलाया तो किसी तरह दोनों पर काबू पाया जा सका। पुलिस उन्हें थाने लेकर पहुंची और तहरीर देने को कहा तो दोनों चुपचाप वहां से खिसक गईं।
विज्ञापन

गांव नाहिल निवासी महिला का सोमवार को अपनी बहू से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर बहू ने ससुराल में रहने से इनकार कर दिया और अकेले ही मायके जाने लगी। इस पर सास भी उसके पीछे चल दी। पुवायां में राजीव चौक के पास खुटार रोड पर वाहन का इंतजार करते समय दोनों के बीच फिर से विवाद होने लगा और दोनों सड़क पर ही भिड़ गईं। दो महिलाओं को गुत्थमगुत्था और एक दूसरे को गाली गलौज करते देख वहां लोगों का मजमा लग गया। लड़ते-लड़ते दोनों ने एक दूसरे के कपड़े भी फाड़ डाले।
विज्ञापन

मौके पर जुटे लोगों ने दोनों को समझाने का प्रयास किया तो मारपीट और ज्यादा बढ़ गई। इस पर लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी। घटनास्थल से सौ मीटर दूर कोतवाली से पुलिस मौके पर पहुंची और सास बहू को किसी तरह अलग किया। फिर पुलिस उन्हें कोतवाली लेकर गई। कोतवाली में सास ने कहा कि बहू ट्रक के नीचे कूदने जा रही थी, उसके पकड़ने पर मारपीट करने लगी और उसे पीटकर घायल कर दिया। वहीं, बहू ने सास पर मारपीट का आरोप लगाया। पुलिस ने दोनों से तहरीर देने को कहा तो बहाने बनाकर दोनों कोतवाली से खिसक गईं। कोतवाली प्रभारी जसवीर सिंह ने बताया कि किसी पक्ष के तहरीर नहीं देने के कारण कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed