फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Mother duped of Rs 12.90 lakh on the pretext of telling her missing son's address

Shahjahanpur News: लापता बेटे का पता बताने का झांसा देकर मां से ठगे 12.90 लाख रुपये

Mon, 06 Mar 2023 12:36 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Mon, 06 Mar 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
Mother duped of Rs 12.90 lakh on the pretext of telling her missing son's address
मकसूूदापुर/बंडा। 21 माह से लापता युवक का पता बताने का झांसा देकर उसकी मां से 12.90 लाख रुपये ठग लिए गए। पीड़िता ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

बंडा के मोहल्ला रामनगर कॉलोनी निवासी दिनेश चंद्र पांडे की पत्नी रमा देवी ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा राधाकृष्ण पांडे जुलाई, 2021 में पढ़ाई के लिए वृंदावन गया था। वहां से वह लापता हो गया। उसका अब तक कोई पता नहीं चला है। आरोप है कि मोहल्ले के ही एक व्यक्ति ने उनसे कहा कि वह अपने ऋषिकेश में रहने वाले गुरु से उनके बेटे का पता लगवा सकता है। इसके लिए रुपये खर्च करने पड़ेंगे। इस पर रमा देवी ने 12.90 लाख रुपये कई बार में उसके बैंक खाते में जमा कर दिए।

कई दिन बीतने के बाद भी जब बेटे का कोई पता नहीं चला तो रमा देवी ने आरोपी से बेटे राधाकृष्ण से बात कराने को कहा तो उसने मना कर दिया। उन्होंने बेटे के घर न आने पर रकम वापस करने को कहा तो वह जान से मारने की धमकी दी। महिला ने डीएम से मामले की शिकायत की तो पुलिस ने कुछ लोगों को पकड़ा भी, लेकिन बाद में बिना कार्रवाई के छोड़ दिया। अब महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। थाना प्रभारी संदीप मिश्रा ने बताया कि घटना बंडा की नहीं है, लेकिन जांच कर राधाकृष्ण का पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed