{"_id":"69f77c8864b164d2590a05db","slug":"mother-and-son-riding-in-car-injured-after-collision-with-dumper-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-172329-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: डंपर की टक्कर लगने से कार पर सवार मां-बेटा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: डंपर की टक्कर लगने से कार पर सवार मां-बेटा घायल
विज्ञापन
पलिया-लखनऊ हाईवे पर भिड़ी कार और डंपर। स्रोत: जागरूक पाठक
भावलखेड़ा। पलिया-लखनऊ हाईवे पर रविवार को सुबह हरदोई की ओर से आ रही कार से पीछे से आ रहा राख से भरा डंपर टकरा गया। टक्कर लगने से कार का पिछला और साइड का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और उस पर सवार हरदोई के टोडरपुर निवासी मोहित और उनकी मां घायल हो गए।
हादसे के बाद हाईवे की एक लेन पर जाम की स्थिति बन गई। सूचना के करीब 45 मिनट बाद पहुंची आरसी मिशन पुलिस ने कार को जेसीबी से हाईवे के किनारे कराकर यातायात सुचारु कराया और डंपर को अपने कब्जे में ले लिया। गनीमत रही कि हादसे में कार पर सवार मां-बेटे ज्यादा चोट नहीं आईं।
उन्हें पुलिस ने राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा है। अपराध निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि इस मामले में अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। राख से भरे ओवरलोड वाहनों से हरदोई मार्ग पर आए दिन हादसे हो रहे हैं। बाइक चालकों को धूल के कारण काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। संवाद