फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Mosquitoes are thriving in the colony of health workers...garbage shed behind the emergency

Shahjahanpur News: स्वास्थ्य कर्मियों की कॉलोनी में पनप रहे मच्छर... इमरजेंसी के पीछे कूड़ाघर

Mon, 09 Sep 2024 02:18 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Mon, 09 Sep 2024 02:18 AM IST
विज्ञापन
Mosquitoes are thriving in the colony of health workers...garbage shed behind the emergency
राजकीय मे​डिकल कॉलेज में इमरजेंसी के पीछे बना कूड़ाघर। संवाद
शाहजहांपुर। मच्छरजनित रोगों से बचने और शुद्ध पानी का सेवन कर बीमारियों से बचाव की सलाह देने वाले स्वास्थ्य कर्मियों की कॉलोनी में गंदगी खत्म नहीं हो रही। क्वार्टरों में दूषित पानी आ रहा है। साथ ही सड़कों पर पानी भरे होने से मच्छर पनपने लगे हैं। वहीं अस्पताल की इमरजेंसी के पीछे कूड़े का ढ़ेर लगा है।
विज्ञापन

जिले में वायरल बुखार के प्रकोप की वजह से लोग परेशान हैं। जनवरी से अभी तक 317 मलेरिया के रोगी सरकारी आंकड़ों में दर्ज हैं। इसके अतिरिक्त मलेरिया के लक्षण वाले मरीजों की भरमार है। राजकीय मेडिकल कॉलेज में बुखार के मरीजों की भीड़ उमड़ रही है। उनसे सफाई और शुद्ध पानी का सेवन करने पर जोर दिया जा रहा। इसके विपरीत तस्वीर अस्पताल परिसर की है। बाढ़ का पानी उतरने के बाद अस्पताल की कॉलोनी के क्वार्टरों में साफ पानी तक नहीं पहुंच रहा। टंकी से आने वाला पानी पीला और दूषित है। यह पीने के योग्य नहीं है। ऐसे में कर्मचारियों को अपने स्तर से पानी की व्यवस्था करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

बताते हैं कि कई जगह से पाइप लाइन लीकेज हो गई थी। उसे ठीक करा दिया, लेकिन शुद्ध पानी अभी तक नहीं पहुंच पा रहा है। इसी तरह ट्रामा सेंटर के पीछे ही कूड़े का ढ़ेर लगा है। उसमें पानी भी भरा है। इससे मच्छर और लार्वा भी पनप रहा है। कॉलोनी की सड़कें टूटी होने के चलते कई जगहों पर पानी भरा पड़ा है। सड़क के दोनों ओर झाड़ियों का कटान भी लंबे समय से नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
-पानी की पाइप लाइन लीकेज होने के कारण समस्या आई थी। उसे सही करा दिया गया है। पानी की टंकी की सफाई भी कराई जाएगी।
डॉ. एमपी गंगवार, चिकित्सा अधीक्षक-राजकीय मेडिकल कॉलेज

राजकीय मेडिकल कॉलेज में इमरजेंसी के पीछे बना कूड़ाघर। संवाद

राजकीय मेडिकल कॉलेज में इमरजेंसी के पीछे बना कूड़ाघर। संवाद

राजकीय मेडिकल कॉलेज में इमरजेंसी के पीछे बना कूड़ाघर। संवाद

राजकीय मेडिकल कॉलेज में इमरजेंसी के पीछे बना कूड़ाघर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed