फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Morning surrounded by fog... vehicles running with lights on

Shahjahanpur News: कोहरे से घिरी सुबह...लाइट जलाकर दौड़ रहे वाहन

Thu, 14 Nov 2024 02:45 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Thu, 14 Nov 2024 02:45 AM IST
विज्ञापन
Morning surrounded by fog... vehicles running with lights on
बुधवार सुबह 8.45 पर खुटार पुवायां हाईवे पर गांव रामपुर कलां में घने कोहरे से गुजरते वाहन। संवाद
शाहजहांपुर। ठंड अपना असर दिखाने लगी है, बुधवार तड़के से लेकर सुबह नौ बजे तक कोहरा छा रहा है। स्थिति यह है कि हाईवे पर चालकों को लाइट जलाकर वाहन चलाने पड़ रहे हैं। वायु की गुणवत्ता अब भी खतरनाक स्तर पर है। दोपहर दो बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक 284 दर्ज किया गया।
विज्ञापन

पछुआ हवा चलने से न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट हुई है। तड़के हल्का कोहरा रहा। धूप निकलने पर मौसम साफ हो गया। दृश्यता 200 मीटर से अधिक रही। मौसम विभाग के मुताबिक पछुआ हवा चलने के वजह से बृहस्पतिवार को भी तापमान में गिरावट होने की संभावना है।
विज्ञापन

गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि बुधवार को अधिकतम तापमान 29.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, मंगलवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17.9 डिग्री सेल्सियस रहा था। बुधवार के मुकाबले बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान में 0.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 0.4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार नवंबर के पहले पखवाड़े में तापमान 12 से 24 डिग्री सेल्सियस के मध्य होना चाहिए। डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि आने वाले दिनों में पछुआ हवा चलने के कारण तापमान में लगातार गिरावट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
गेहूं बोआई से लेकर फसलों के लिए मौसम मुफीद
कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी कृषि वैज्ञानिक डॉ. एनसी त्रिपाठी ने बताया कि वर्तमान में गेहूं की बोआई के लिए मौसम काफी अच्छा है। खेतों में अभी नमी बनी हुई है। दलहनी, तिलहनी और आलू की फसल के लिए भी मौसम लाभदायक है। इस मौसम में कम सिंचाई में भी काम चल सकता है। सब्जियों के लिए भी मौसम फायदेमंद है।
--
कोहरा छाने लगा...पुरानी बसों में नहीं लगी फॉग लाइट

तापमान में गिरावट होने के साथ कोहरा छाने लगा है। कोहरे में सड़कों पर दौड़ने वाली रोडवेज की बसों पर संकट खड़ा हो गया। नई बसों में आधुनिक तकनीक वाली लाइटें लगी हैं, जबकि पुरानी बसों में फाॅग लाइट तक नहीं लगी है। हालांकि, अधिकारी प्रत्येक बस में लाइट लगी होने का दावा कर रहे हैं। वहीं, लोकल मार्ग पर दौड़ने वाली अनुबंधित बसों में भी फाॅग लाइटें नहीं हैं। परिवहन निगम के बेड़े से 121 सरकारी व 77 बसों का संचालन होता है। सरकारी नई बसें आधुनिक तकनीक से युक्त होने के चलते दौड़ रही हैं, जबकि पुरानी 57 बसों की स्थिति ठीक नहीं है। इन बसों में अभी तक फाॅग लाइट तक नहीं लगी हैं। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक आरपी प्रसाद ने बताया कि प्रत्येक बस में ऑल वेदर लाइट को लगाया है। यह मौसम के अनुरूप कार्य करती है।



अस्थमा और ह्रदय रोगियों के लिए मौसम खतरनाक
धुंध के कारण वायु गुणवत्ता खतरनाक स्तर पर चल रही है। बुधवार की दोपहर दो बजे 284 एक्यूआई दर्ज किया गया। यह खतरनाक स्तर पर है। सुबह धुंध के कारण चार से पांच सौ एक्यूआई के बीच है। यह मौसम अस्थमा और ह्रदय रोगियों के लिए खतरनाक है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ मास्क लगाने की सलाह दे रहे हैं। राजकीय मेडिकल कॉलेज के ह्रदय रोग विशेषज्ञ डॉ. केसी वर्मा ने बताया कि जब तक हवा साफ नहीं हो जाती तब तक सुबह की सैर टाल देना बेहतर विकल्प है। बुजुर्गों को वायु प्रदूषण से ज्यादा दिक्कत हो सकती है। इस मौसम में भारी व्यायाम करने से भी बचना चाहिए। सुबह और शाम स्वेटर पहन सकते हैं। ठंड लगने से सीने-पेट और सिर में दर्द की दिक्कत आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed