फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   More than four lakh forms have been filled and submitted so far.

Shahjahanpur News: अब तक चार लाख से अधिक फार्म भरकर किए जा चुके जमा

Sun, 23 Nov 2025 02:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 23 Nov 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
More than four lakh forms have been filled and submitted so far.
राजवीर सिंह, बझेड़ा भगवानपुर।
शाहजहांपुर। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान में मतदाताओं का सत्यापन कार्य चल रहा है। मतदाताओं में फॉर्म भरने में कई जगह दिक्कत आ रही है। एसआईआर अभियान में प्रशासन पूरी तरह से जुटा हुआ है। शनिवार शाम तक चार लाख फार्म भरकर जमा हो गए थे। सभी बीएलओ को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने क्षेत्र में फार्म जमा करें। अगर किसी को दिक्कत आ रही है तो उनका फॉर्म भरकर जमा करवाएं ।
विज्ञापन


एसआईआर में वर्ष 2003 की सूची से मिलान किया जा रहा है। जिन मतदाताओं का इस सूची में नाम है, उनका नई मतदाता सूची से नाम नहीं कटेगा। जिले में 23 लाख से अधिक मतदाता है। प्रशासन के अधिकारियों का दावा है कि सभी मतदाताओं को फाॅर्म वितरित किए जा चुके हैं।
विज्ञापन


चार लाख से अधिक मतदाताओं के फार्म भरकर जमा किए जा चुके हैं। प्रशासन की ओर से कहा गया है कि अगर मतदाताओं को फॉर्म भरने में दिक्कत आ रही है तो वह अपना नाम भरकर और आधार कार्ड की फोटोकाॅपी और एक फोटो लगाकर जमा कर दें। इन फार्म को बीएलओ भर लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर दिक्कत आएगी तो संबंधित मतदाता से संपर्क करेंगे। इस प्रक्रिया में अब कोटेदार से लेकर सचिव, प्रधान, सभासद और पार्षद का सहयोग लिया जा रहा है। मतदाता ऑफलाइन के साथ ऑनलाइन भी फार्म भर सकते हैं।


--
वर्ष 2003 की मतदाता सूची से मिलान में दिक्कत हो रही है। जिन महिलाओं की इसके बाद शादी हुई है, उनकी सूची का मिलान नहीं हो पा रहा है। इसमें प्रशासन को सहयोग करना चाहिए।
- राजवीर सिंह, बझेड़ा भगवानपुर।


--
अब तक बीएलओ फॉर्म देने नहीं आया है। कई लोगों से संपर्क कर चुके हैं। फाॅर्म मिलने के बाद ही भरकर जमा कर पाएंगे। अगर फॉर्म नहीं भरा गया तो मतदाता सूची से नाम कट जाएगा।

- चंद्रसेन मिश्रा, खेमपुर बझेड़ा भगवानपुर


--
हमारे परिवार में छह वोट है। सूची में तीन के नाम नहीं हैं। वर्ष 2003 की सूची नहीं मिल पा रही है। इसकी वजह से सभी फॉर्म जमा नहीं हो पा रहे हैं। प्रत्येक बीएलओ को वर्ष 2003 की सूची की दी जाए।

- रामबहादुर, मोहल्ला भारद्वाजी

--
प्रत्येक वार्ड में दो से तीन बीएलओ बनाए गए हैं। कुछ बीएलओ मतदाताओं से संपर्क नहीं कर रहे हैं। इसकी वजह से लोगों को फॉर्म उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं।

- मनोज अग्रवाल, मोहल्ला चौकसी


--
सभी मतदाता समय से फार्म भरकर जमा कर दें। अगर कोई दिक्कत आ रही है तो बीएलओ से संपर्क करें अन्यथा की स्थिति में अपना फोटो और आधार कार्ड की काॅपी लगाकर फॉर्म जमा कर दें। इसके बाद संपर्क करके ठीक कर लिया जाएगा।


- रजनीश कुमार मिश्र, एडीएम प्रशासन

राजवीर सिंह, बझेड़ा भगवानपुर।

राजवीर सिंह, बझेड़ा भगवानपुर।

राजवीर सिंह, बझेड़ा भगवानपुर।

राजवीर सिंह, बझेड़ा भगवानपुर।

राजवीर सिंह, बझेड़ा भगवानपुर।

राजवीर सिंह, बझेड़ा भगवानपुर।

राजवीर सिंह, बझेड़ा भगवानपुर।

राजवीर सिंह, बझेड़ा भगवानपुर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed