फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   More than 200 families of Karbala and Bahadurpura are yearning for water since two months

Shahjahanpur News: दो माह से पानी के लिए तरस रहे करबला और बहादुरपुरा के 200 से अधिक परिवार

Fri, 15 Aug 2025 01:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 15 Aug 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
More than 200 families of Karbala and Bahadurpura are yearning for water since two months
विमला, करबला।
शाहजहांपुर। शहर के मोहल्ला करबला और बहादुरपुरा के करीब 230 घरों में करीब दो माह से पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। नगर निगम में कई बार शिकायत की गई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका है। लोग पानी के लिए तरस रहे हैं। जल विभाग के मुताबिक ओवरहेड में नलकूप की कमी की वजह से पानी की सप्लाई नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला करबला और बहादुरपुरा में अधिकतर घरों में पानी की सप्लाई के कनेक्शन हैं। दोनों क्षेत्रों में शहीद द्वार में बने ओवरहेड टैंक से पानी की सप्लाई होती है। शहीद द्वार के ओवरहेड टैंक में सिर्फ दो नलकूप लगे हैं। इसके साथ ही शहर में पुरानी और नई पाइप लाइन का जाल बिछा हुआ है।
विज्ञापन

कई लोगों के कनेक्शन पुरानी पाइप लाइन में हैं और कुछ लोगों के कनेक्शन नई पाइप लाइन में। ओवरहेड टैंक से दोनों लाइनों में पानी छोड़ा जाता है। शहीद द्वार से बहादुरपुरा और करबला मोहल्ला की दूरी करीब दो किमी है। नलकूप में प्रेशर नहीं होने की वजह से लोगों के घरों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस समस्या को लेकर मोेहल्ले के लोग कई बार नगर निगम में नगर आयुक्त से लेकर जलकल विभाग तक शिकायत कर चुके हैं, लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ है।
--
कर हो रहा जमा, नहीं मिल रहा पानी
बहादुरपुरा और करबला मोहल्ला के लोगों का कहना है कि हाउस और वाटर टैक्स जमा किया जा रहा है, लेकिन पानी नहीं मिल रहा है। लोग सरकारी नलों से पानी भरकर गुजारा कर रहे हैं। कुछ लोगों ने अपने घरों में मजबूरी में हैंडपंप की बोरिंग करा ली है। पानी नहीं आने से सबसे अधिक दिक्कत महिलाओं को उठानी पड़ती है।
--
लोगों का दर्द
दो माह से पानी की सप्लाई ठप है। घर के बाहर मजबूरी में निजी हैंडपंप लगवाना पड़ा। पानी की सप्लाई बंद होने की वजह से काफी दिक्कत हो रही है।
- विमला, करबला
--
काफी समय से पानी की सप्लाई बंद हैं। सरकारी हैंडपंप से पानी भरकर परिवार का गुजारा कर रहे हैं। जल और गृहकर जमा हो रहा है, लेकिन पानी की सप्लाई नहीं दी जा रही है।
- गीता, बहादुरपुरा
--
पानी आपूर्ति के लिए कनेक्शन कराया था। दो माह से अधिक समय हो गया है। पानी की आपूर्ति बिल्कुल ठप है। गृहस्थी को चलाने के लिए पानी की काफी आवश्यकता होती है। इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
- सारिका, बहादुरपुरा
--
पिछले दो महीने से क्षेत्र में पानी की आपूर्ति ठप है। नगर निगम में कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन संबंधित अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। क्षेत्र की जनता पानी की सप्लाई नहीं होने से परेशान है।

- रामबरन सिंह चंदेल, पार्षद, ब्रज बिहार
--
शहीद द्वार में बने ओवरहैड पंप में सिर्फ दो नलकूप हैं। इसकी वजह से पानी प्रेशर से नहीं जाता है। अमृत योजना 2.0 के तहत लोगों की समस्या के निस्तारण के लिए कार्य कराया जाएगा।
- विजय नारायण मौर्य, महाप्रबंधक जल, नगर निगम

विमला, करबला।

विमला, करबला।

विमला, करबला।

विमला, करबला।

विमला, करबला।

विमला, करबला।

विमला, करबला।

विमला, करबला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed