फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Montessori school running without recognition in Alhaganj sealed

Shahjahanpur News: अल्हागंज में बिना मान्यता के संचालित मांटेसरी स्कूल सील

Sat, 26 Jul 2025 12:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jul 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Montessori school running without recognition in Alhaganj sealed
अल्हागंज। एसडीएम प्रभात राय को मोहल्ला दखिनौआ में संचालित क्वीन मेरी कान्वेंट स्कूल के निरीक्षण में कई गंभीर खामियां मिलीं। मान्यता के अभिलेख जांच के लिए प्रस्तुत नहीं किए जाने पर एसडीएम ने स्कूल सील कराने के साथ वहां के बच्चों को नजदीकी मान्यता प्राप्त स्कूल से संबद्ध करा दिया है।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान खंड शिक्षा अधिकारी शाहीन अंसारी भी एसडीएम के साथ रहीं। कई स्कूलों का निरीक्षण कर क्वीन मांटेसरी पहुंचे एसडीएम ने पाया कि विद्यालय भवन में सिर्फ दो कमरे बने हैं और उनमें करीब 110 बच्चे बैठाए गए हैं। निर्माणाधीन भवन के एक हिस्से में विद्यालय के प्रबंधक अपने परिवार के साथ रह रहे हैं। शिक्षण कक्षों के पास में रसोईघर बनाया गया, जिसमें एलपीजी सिलिंडर भी रखा मिला। इस पर एसडीएम ने नाराजगी जताते हुए बच्चों की सुरक्षा पर चिंता व्यक्त की।
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि जांच में यह भी साफ हुआ है कि कुछ विद्यालयों के पास केवल कक्षा पांच तक की मान्यता है, लेकिन वे जूनियर से लेकर माध्यमिक कक्षाएं तक संचालित कर रहे हैं। कई विद्यालय ऐसे स्थानों पर हैं, जहां आपात स्थिति में वाहन पहुंच पाना भी मुश्किल है। उन्होंने बताया कि सील किए गए मांटेसरी स्कूल के बच्चों को नजदीकी मान्यता प्राप्त स्कूल भेजने के निर्देश दिए गए हैं। अभिभावकों को भी स्वतंत्र किया गया है कि बच्चों का परिषदीय अथवा मान्यता प्राप्त अन्य निजी स्कूलों में दाखिला कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed