फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Monkeys terrorize cities and rural areas

Shahjahanpur News: शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक बंदरों का आतंक

Thu, 11 Dec 2025 12:41 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Thu, 11 Dec 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Monkeys terrorize cities and rural areas
शाहजहांपुर। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक बंदरों की दहशत है। आए दिन बंदरों के उत्पात से हो रही घटनाओं में लोगों की जान जा रही हैं। काफी लोग घायल हो चुके हैं। बंदरों के काटने पर लोग वैक्सीन लगवाने के लिए अस्पतालों में पहुंच रहे हैं। नगर निगम ने बंदरों को पकड़ने के लिए टेंडर प्रक्रिया एक माह पहले शुरू की थी। अभी तक टेंडर प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई है। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में बंदरों को पकड़ने के अभी कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं।
विज्ञापन

बंदरों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। पीड़ित लोग इनको पकड़ने के लिए अधिकारियों से शिकायत करते रहते हैं। लेकिन, अभी तक इस समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। नगर निगम ने बंदरों को पकड़ने के लिए 27 नवंबर को टेंडर प्रक्रिया शुरू की थी, लेकिन इसके लिए कोई निविदा नहीं आई। एक दिसंबर को फिर से दूसरी टेंडर प्रक्रिया शुरू की गई है। इसकी निविदा 15 दिसंबर को खोली जाएगी। शहर क्षेत्र में नगर निगम से 10 हजार बंदरों को चिह्नित किया है। इसी तरह से हजारों की संख्या में ग्रामीण क्षेत्रों में बंदर हैं। निकाय स्तर पर बंदरों को पकड़ने लिए अभी कोई प्रक्रिया अपनाई नहीं गई है।
विज्ञापन

------------
---

बंदरों की वजह से हुए हादसे
1. 08 दिसंबर 2025 : कलान के मोहल्ला शिवनगर में बिजली उपकेंद्र के पास रहने वाले राजीव की पुत्री परी सोमवार को दोपहर घर की छत पर खेलते समय बंदरों का झुंड आता देख उनसे बचने के फेर में नीचे गिरकर घायल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

2. 26 नवंबर 2025 : मीरानपुर कटरा के सिउरा गांव में छत पर खेल रहे शिवम के पुत्र अर्पित को बंदरों ने काट लिया। कसरक गांव में किशन लाल के पुत्र अभय गोस्वामी और बाबूपुर बुजुर्ग उर्फ नगरा गांव में रामनिवास के पुत्र कृष्णा को भी बंदरों ने काटकर लहूलुहान कर दिया। बंगशान मोहल्ले में छत पर कपड़े सुखाने गईं उस्मान खां की पत्नी बानो खानम बंदरों के झुंड से बचने के लिए भागीं तो छत से नीचे गिरने से पैर टूट गया।

3. 04 नवंबर 2025 : रोजा के देवरास गांव में बंदरों की उछलकूद से छज्जा गिरने से जिलेदार सिंह के चार वर्षीय बेटे कार्तिक की मलबे में दबकर मौत हो गई थी।
4. 22 सितंबर 2025 : बंदरों के हमले से छत से छज्जे समेत नीचे गिरे कांट थाना क्षेत्र के औधापुर गांव निवासी 50 वर्षीय आसाराम की मौत हो गई।
5. 14 मई 2025 : निगोही में रेलवे कॉलोनी निवासी 45 वर्षीय गुल्ले की बंदरों के हमले में छत से गिरकर मौत हो गई थी।
6. 31 दिसंबर 2024 : निगोही क्षेत्र के डेलखेड़ा गांव निवासी अय्यूब खां की बंदरों के झुंड के हमले से छत से गिरकर मौत हो गई थी। वह छत से लकड़ी लेने के लिए गए थे।
7. 25 सितंबर 2023 : मीरानपुर कटरा क्षेत्र के खंडसार गांव की रहने वालीं बुजुर्ग महिला द्रोपदी की बंदरों के हमले से छत गिरकर मौत हो गई थी।
बंदरों को पकड़ने के लिए नगर निगम फिर से निविदा प्रक्रिया शुरू करेगा। फर्म के कार्य शुरू करने पर बंदरों की संख्या में कमी आएगी।
डॉ. बिपिन मिश्रा, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed