{"_id":"698798ad881bf2f13f0867a4","slug":"monkeys-stole-the-food-and-the-angry-husband-beat-his-wife-and-threw-her-out-of-the-house-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-164999-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: बंदर उठा ले गए खाना, नाराज पति ने पत्नी को पीटकर घर से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: बंदर उठा ले गए खाना, नाराज पति ने पत्नी को पीटकर घर से निकाला
विज्ञापन
मीरानपुर कटरा। इंद्रपुर गांव में एक मकान में घुसे बंदरों ने महिला को हमला कर घायल कर दिया। वहां रखा खाना खाया और उठाकर साथ ले गए। खाना ले जाने से नाराज पति ने पत्नी को पीटा और घर से निकाल दिया। इसके बाद थाने पहुंची पत्नी ने पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
सरोजनी ने पति विजेंद्र सिंह के खिलाफ दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि शुक्रवार शाम करीब साढ़े छह बजे वह घर पर अकेली थी। इस बीच घर में घुस आए बंदरों ने रखा खाना खाना शुरू कर दिया। भगाने पर बंदरों ने उनपर हमला कर दिया। उन्हें काट लिया।
सरोजनी ने बताया कि इसके बाद बंदर खाना ले गए। इसके बाद घर आए पति विजेंद्र को पूरी बात बताई। आरोप है कि विजेंद्र उसके साथ गाली-गलौज करने लगा। डंडे से पीट दिया। इससे शरीर पर काफी चोटें आईं। आरोप है कि पति ने मारपीट करने के बाद जान से मारने की धमकी देते हुए घर से बाहर निकाल दिया और मेन गेट बंद कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर सरोजनी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। थाना प्रभारी निरीक्षक अवधेश सेंगर ने बताया कि महिला की तहरीर पर उसके पति के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है।