{"_id":"63583a10a6af2b02036fe8fa","slug":"money-and-mobile-snatched-from-passenger-in-roadways-bus-shahjahanpur-news-bly501864917","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस में यात्री के रुपये और मोबाइल छीना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बस में यात्री के रुपये और मोबाइल छीना
विज्ञापन
शाहजहांपुर। थाना निगोही क्षेत्र के गांव टढ़िया बाजार निवासी अजय कुमार का मोबाइल और दस हजार रुपये एक लुटेरे ने बस में छीन लिए। सवारियों ने पकड़ा तो उसने दूसरे साथी को रुपये व मोबाइल फेंककर दे दिए। आरोपी को पुलिस के सुपुर्द किया गया पर पुलिस ने घटनाक्रम दिल्ली का बताकर छोड़ दिया।
अजय कुमार दिल्ली की एक फैक्टरी में कार्यरत हैं। वह 23 अक्टूबर को अपने साथियों के साथ दिल्ली-आनंद विहार बस सेवा से त्योहार करने घर लौट रहे थे। रास्ते में एक युवक बस में चढ़ा और उनकी जेब से पर्स निकाल लिया। पर्स में दस हजार रुपये थे। बरेली मोड़ से पहले ही बस रुकने पर हाथ से मोबाइल छीनकर भागने लगा। बस में सवार अन्य लोगों ने उसे पकड़ लिया। तब आरोपी ने बस के बाहर खड़े अपने दूसरे साथी को फेंककर मोबाइल और रुपये दे दिए जिसे लेकर उसका साथी भाग गया। बरेली मोड़ पर अजय और उसके साथियों ने आरोपी को उतार लिया और उसे पुलिस चौकी अजीजगंज ले आए। पहले तो पुलिस घटना दिल्ली की बताते हुए आरोपी को वापस दिल्ली ले जाकर घटना की एफआईआर वहीं दर्ज कराने की बात कहती रही। इसे लेकर जमकर नोकझोंक हुई। यात्रियों के दबाव के बाद पुलिस ने आरोपी को चौकी में बैठा लिया और पूछताछ की। सोमवार देर शाम पुलिस ने मामले में कोई कार्रवाई न करते हुए हिरासत में लिए आरोपी को छोड़ दिया। अजीजगंज चौकी प्रभारी राकेश कुमार मौर्य ने बताया कि घटना दिल्ली की है। पीड़ित युवक से वहीं एफआईआर दर्ज कराने के लिए कहा गया है।
पीड़ित पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी है। जिस युवक पर आरोप है, उसके पास से कुछ बरामद नहीं हुआ। उसे उसके रिश्तेदार की सुपुर्दगी में दिया गया है। मामले की जांच करा रहे हैं, घटना हुई है तो यहीं कार्रवाई की जाएगी। - अखंड प्रताप सिंह, सीओ सिटी