फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   molestation

मेले में किशोरी से अश्लील हरकत, विरोध करने पर मारपीट

Tue, 16 Nov 2021 01:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
molestation
शाहजहांपुर। कलान कस्बे में चल रही रामलीला में झूला झूल रही किशोरी से उसकी मां के सामने कुछ युवकों ने छेड़छाड़ कर दी। किशोरी के शोर मचाने पर झूला रोका गया। नीचे उतरने के बाद आरोपियों ने किशोरी और उसके परिजन के साथ मारपीट की। पीड़िता ने एक आरोपी को नामजद करते हुए थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

सोमवार की शाम करीब सात बजे कस्बे में रामलीला मेले में एक किशोरी अपनी मां के साथ झूले में बैठी थी। उसी झूले में कुछ युवक भी बैठे हुए थे। जैसे ही झूला शुरू हुआ, युवक किशोरी से छेड़छाड़ करने लगे। किशोरी के चिल्लाने पर उसकी मां ने विरोध किया तो आरोपी हमलावर हो गए। शोर-शराबा होने पर झूला रोक दिया गया। झूले से उतरने के बाद किशोरी ने फोन कर अपने भाई को बुला दिया। भाई ने जब युवकों से विरोध किया तो वे लोग मारपीट करने लगे।
विज्ञापन

मेले में मौजूद सिपाही मौके पर आए, लेकिन वे लोग मारपीट करते रहे। तब डायल-112 की टीम को फोन कर मौके पर बुलाया गया। पुलिस के आने पर आरोपी वहां से चले गए। युवक कस्बे के रहने वाले बताए जा रहे हैं। किशोरी ने कलान थाने पहुंचकर एक आरोपी को नामजद करते हुए तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कलान थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि किशोरी की तहरीर मिली है। परिजन ज्यादा कार्रवाई नहीं चाहते हैं। फिर भी आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed