{"_id":"6620543d47b2c971b00a6ca4","slug":"modi-will-address-public-meeting-at-bareilly-mod-maidan-after-ten-years-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-117009-2024-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: दस साल बाद बरेली मोड़ मैदान पर जनसभा संबोधित करेंगे मोदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: दस साल बाद बरेली मोड़ मैदान पर जनसभा संबोधित करेंगे मोदी
Thu, 18 Apr 2024 04:29 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Thu, 18 Apr 2024 04:29 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। पहले चरण के मतदान के बाद शहर में चुनावी अभियान रफ्तार पकड़ेगा। 25 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा प्रस्तावित है। वह बरेली मोड़ स्थित मोदी मैदान पर सभा को संबोधित करेंगे।
शाहजहांपुर में लोकसभा और ददरौल विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए मतदान चौथे चरण में 13 मई को होना है। अब सिर्फ 26 दिन शेष रह गए हैं। लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अरुण सागर पर दोबारा भरोसा जताया है। सपा ने कांग्रेस से गठबंधन करते हुए राजेश कश्यप को अपना प्रत्याशी बनाया है। बसपा ने दोदराम वर्मा को चुनाव मैदान में उतारा है। चुनाव की घोषणा होने के बाद अब तक प्रचार अभियान रफ्तार नहीं पकड़ सका है। माना जा रहा है कि बृहस्पतिवार को पहले चरण के मतदान के बाद चुनाव प्रचार अभियान गति पकड़ेगा।
इसकी शुरुआत 25 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा से होगी। नरेंद्र मोदी का शाहजहांपुर में यह पांचवां दौरा होगा। प्रधानमंत्री बनने के बाद उनकी यह तीसरी जनसभा होगी।
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी ने पहली बार 2009 में लोकसभा चुनाव के दौरान खिरनीबाग स्थित जीआईसी क्रीड़ा मैदान में जनसभा को संबोधित किया था, तब वह गुजरात के मुख्यमंत्री थे। इसके बाद 2014 में उन्होंने बरेली मोड़ स्थित मैदान पर जनसभा की थी, तब वह प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार थे। इसके बाद 2018 को उन्होंने बतौर प्रधानमंत्री रोजा रेलवे मैदान में किसान सम्मान रैली को संबोधित किया था। विधानसभा चुनाव से पहले 2021 में उन्होंने इसी मैदान से गंगा एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास किया था। नरेंद्र मोदी दो बार बरेली मोड़ स्थित मैदान और दो बार रोजा के मैदान पर जनसभा को संबोधित कर चुके हैं। नरेंद्र मोदी की जनसभा के बाद बरेली मोड़ स्थित मैदान को मोदी मैदान के नाम से जाने जाना लगा था।
-- -- -- -- -- -- -- -- --
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा का कार्यक्रम लगभग फाइनल है। जनसभा के लिए बरेली मोड़ स्थित मैदान को चयनित किया गया है।
शिल्पी गुप्ता, महानगर अध्यक्ष भाजपा