{"_id":"68515ee2a9fce765ae03912d","slug":"mobile-stolen-from-vegetable-shopthen-blown-online-104-lakh-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-146179-2025-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: सब्जी की दुकान से मोबाइल चोरी...फिर ऑनलाइन उड़ाए 1.04 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: सब्जी की दुकान से मोबाइल चोरी...फिर ऑनलाइन उड़ाए 1.04 लाख
विज्ञापन
शाहजहांपुर। चौक कोतवाली क्षेत्र की साउथ सिटी कॉलोनी निवासी विक्रांत मिश्रा का मोबाइल चोरी होने के बाद उनके खाते से रुपये उड़ा दिए गए। उन्हें 1.04 लाख रुपये की चपत लगाई गई है। पीड़ित ने साइबर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
11 जून को विक्रांत मिश्रा राजघाट चौकी स्थित गर्रा पुल के नजदीक लगने वाली बाजार से खरीदारी करने गए थे। सब्जी खरीदते समय उनका मोबाइल किसी ने जेब से निकाल लिया। जानकारी में आने पर उन्होंने राजघाट चौकी पर जाकर मोबाइल चोरी होने का प्रार्थना पत्र दिया। विक्रांत ने साइबर थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि चौकी प्रभारी के कहने पर उन्होंने पुलिस के यूपी कॉप एप पर ऑनलाइन शिकायत भी दर्ज करा दी।
11 व 12 जून को उनके मोबाइल से 1.04 लाख रुपये ऑनलाइन निकाल लिए गए। अगले दिन खाते पर रोक लगवाने के लिए जाने पर बैंक में साइबर धोखाधड़ी की जानकारी हुई। पीड़ित ने एसपी से मुलाकात कर यूपी कॉप पर दर्ज शिकायती पत्र, राजघाट चौकी पर दिए पत्र की छाया प्रति व बैंक का स्टेटमेंट आदि उपलब्ध कराया। जन शिकायत प्रकोष्ठ से जांच के बाद साइबर थाने में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।
विज्ञापन
--
यह बरतें सावधानी
-अपने निजी और बैंकिंग डिटेल को फोन में सुरक्षित नहीं रखें।
-किसी को ओटीपी बिल्कुल नहीं बताएं।
-अंजान व्यक्ति के कहने पर रिमोट एक्सेस एप का प्रयोग नहीं करें।
-पासवर्ड बनाने से पहले ध्यान रखें कि वह यूनिक और कठिन हो।
-अपनी जन्मतिथि, नाम, मोबाइल नंबर आदि का इस्तेमाल कभी पासवर्ड बनाने में नहीं करें।