{"_id":"6a286c0b849c72eb5b09aaad","slug":"mobile-phone-and-cash-looted-after-beating-up-a-mason-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-175684-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: राज मिस्त्री को पीटकर मोबाइल और रकम लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: राज मिस्त्री को पीटकर मोबाइल और रकम लूटी
विज्ञापन
जलालाबाद। गांव राजपुर नगला जा रहे राजमिस्त्री रामरतन को सोमवार की रात रास्ते में मिले तीन अज्ञात लोगों ने सिर में लोहे की रॉड मारकर घायल कर दिया। उनका आरोप है कि हमलावरों ने उनसे 40 हजार रुपये और मोबाइल लूट लिए।
रामरतन ने पुलिस को बताया कि वह दिल्ली में रहकर राजमिस्त्री का काम करते हैं। करीब चार माह बाद सोमवार को वह दिल्ली से लौटे और रात करीब नौ बजे ई-रिक्शा से गांव जा रहे थे। रिक्शा चालक ने पैदापुर गांव से आगे जाने से मना कर उन्हें उतार दिया और चला गया। वहांं से वह घर के लिए पैदल ही चल पड़े। इसी दौरान अचानक पीछे से आए हमलावरों ने उन्हें आवाज दी और पास आते ही उसके सिर पर लोहे की रॉड मार दी।
हमले में वह बेहोश होकर गिर गए। होश में आने पर पता चला कि दिल्ली से लेकर आए 40 हजार रुपये और मोबाइल गायब है। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच से पता लगा कि शराब के नशे में होने के कारण गिर जाने से रामरतन के सिर में चोट आई है। उन्होंने बताया कि रकम और मोबाइल गायब होने की जांच कराई जा रही है। संवाद