फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   MLC elections: Nominations will be done from today in DM Court room of Collectorate

एमएलसी चुनाव: कलक्ट्रेट के डीएम न्यायालय कक्ष में आज से होंगे नामांकन

Fri, 04 Feb 2022 01:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 01:50 AM IST
विज्ञापन
MLC elections: Nominations will be done from today in DM Court room of Collectorate
शाहजहांपुर कलक्ट्रेट में एमएलसी चुनाव की नामांकन प्रक्रिया के लिए सुरक्षा के लिहाज की गई बैरिके - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। एमएलसी चुनाव को अधिसूचना शुक्रवार को जारी होने के साथ कलक्ट्रेट में नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी जो 11 फरवरी तक जारी रहेगी। सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कलक्ट्रेट परिसर में पहले की गई बेरिकेडिंग को मजबूत कर दिया है। पंचायती राज विभाग के कर्मचारियों को ग्राम पंचायतों की मतदाता सूचियां तैयार करने में जुटा दिया है।
विज्ञापन

अभी तक विधान परिषद की इस सीट पर चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया पड़ोसी जनपद पीलीभीत में पूरी की जाती रही, लेकिन इस बार नामांकन यहीं होंगे। कलक्ट्रेट भवन के भूतल पर डीएम के न्यायालय कक्ष को नामांकन के लिए तैयार किया है। जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम उमेश प्रताप सिंह रिटर्निंग अधिकारी के तौर पर स्वयं अपने कक्ष में मौजूद रहकर दिन में 11 बजे से तीन बजे तक प्रत्याशियों के नाम निर्देशन पत्र जमा कराएंगे।
विज्ञापन

विकास भवन की प्रेरणा कैंटीन के सामने की गई बेरिकेडिंग को रस्सियां बांधकर टिकाऊ बना दिया है। डीएम के न्यायालय कक्ष की ओर खुलने वाले गेट और दूसरी ओर जिला पंचायत से जुड़ने वाले बरामदे में आवाजाही रोकने के लिए सुरक्षा कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। उधर, मतदाता सूचियां तैयार कराने को डीएम के स्तर से नोडल अधिकारी नामित किए जिला पंचायत राज अधिकारी घनश्याम सागर ने इस काम में विभागीय कर्मचारियों की टीम लगा दी है। एडीओ पंचायत अभय मोहन मिश्रा के नेतृत्व में तमाम कर्मचारी विकास भवन सभागार में सुबह से शाम तक ग्राम पंचायत स्तर पर मतदाताओं को सूचीबद्ध करने में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

4359 मतदाता करेंगे एमलसी का चुनाव
तीन मार्च को होने वाले मतदान में दोनों जनपदों के 4359 निर्वाचित जनप्रतिनिधि भाग लेंगे। इनमें पीलीभीत के 1894 मतदाता भी शामिल हैं। इस चुनाव में दोनों जनपदों के सांसद, विधायक, एमएलसी (शिक्षक विधायक) समेत ग्राम प्रधान, बीडीसी, जिला पंचायत और नगर निकायों के निर्वाचित सदस्य भाग लेंगे। जिला निर्वाचन कार्यालय के एमएलसी चुनाव पटल प्रभारी देवेंद्र शर्मा के अनुसार दोनों जनपदों में विभागवार मतदाताओं की सूचियां तैयार की जा रही हैं। जनपद में 11 नगरीय निकाय हैं, लेकिन नगर निगम का अभी तक गठन नहीं होने और छावनी परिषद भंग होने के कारण इस बार एमएलसी चुनाव में इन दोनों संस्थाओं के प्रतिनिधि मताधिकार का प्रयोग नहीं कर सकेंगे।
इस तरह पूरी होगी निर्वाचन की प्रक्रिया
चार फरवरी से प्रत्याशियों की नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। 11 फरवरी तक नामांकन पत्र जमा होंगे और 14 फरवरी को उनकी जांच की जाएगी। नाम वापसी की अंतिम तिथि 16 फरवरी है और तीन मार्च को सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक मतदान कराया जाएगा। 12 मार्च को मतगणना होगी।

विधानसभा चुनाव के साथ ही एमएलसी चुनाव की तैयारियां शुरू करा दी गईं हैं। सभी कार्य व्यवस्थित तरीके से कराए जा रहे हैं। मतदाता सूचियां भी तैयार कराई जा रही हैं। यह काम दोनों जनपदों में एक साथ हो रहा है। इसके लिए निर्वाचन से जुड़े सभी अधिकारियों को पड़ोसी जनपद पीलीभीत के प्रशासन से सामंजस्य बनाकर निर्वाचन कार्य करने के निर्देश दिए हैं। मतगणना के बाद 15 मार्च तक निर्वाचन की संपूर्ण प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।
-रामसेवक द्विवेदी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी/एडीएम प्रशासन

ाहजहांपुर के विकास भवन सभागार में बृहस्पतिवार को एमएलसी चुनाव के लिए ग्राम पंचायतों की मतदाता स?

ाहजहांपुर के विकास भवन सभागार में बृहस्पतिवार को एमएलसी चुनाव के लिए ग्राम पंचायतों की मतदाता स?- फोटो : SHAHJAHANPUR

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed