फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Mission working for spiritual welfare in more than 165 countries: Ramnath Kovind

165 से अधिक देशों में आध्यात्मिक कल्याण के लिए काम कर रहा मिशन : रामनाथ कोविंद

Sat, 21 Sep 2024 05:10 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sat, 21 Sep 2024 05:10 AM IST
विज्ञापन
Mission working for spiritual welfare in more than 165 countries: Ramnath Kovind
शाहजहांपुर में श्रीरामचंद्र मिशन में लोगों से मिलते पूर्व राष्ट्रपति। स्रोत: प्रशासन
शाहजहांपुर। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शुक्रवार को हरदोई बाइपास स्थित श्री रामचंद्र मिशन के आश्रम में पहुंचकर संस्थापक महात्मा रामचंद्र बाबूजी की समाधि पर नमन किया। उन्होंने कहा कि श्री रामचंद्र मिशन विश्व के 165 से अधिक देशों में मानव के आध्यात्मिक कल्याण के लिए काम कर रहा है। मिशन की छत्रछाया में विश्व के लाखों लोग ध्यान के माध्यम से ईश्वर के साक्षात्कार के लिए प्रयासरत हैं। उन्होंने दीवान जोगराज स्थित बाबूजी के आवास पर जाकर परिजनों से मुलाकात की।
विज्ञापन

सुबह साढ़े दस बजे पूर्व राष्ट्रपति का हेलीकाॅप्टर रिलायंस स्थित हेलिपैड पर उतरा। वहां से सड़क मार्ग से हरदोई बाइपास स्थित आश्रम में पहुंचे। उन्होंने महात्मा रामचंद्र महाराज की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की। करीब दस मिनट तक ध्यान साधना में लीन रहने के बाद बाबूजी महाराज और चारीजी महाराज की कुटिया और आश्रम का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

ध्यान कक्ष में स्थानीय लोगों से मुलाकात कर प्रसन्नता जाहिर की। उन्होंने कहा कि शाहजहांपुर शहर की एक छोटी सी गली से निकलकर श्रीरामचंद्र मिशन विश्व के कई देशों में आध्यात्मिक कल्याण के लिए काम कर रहा है। करीब सात दशक पूर्व महात्मा श्री रामचंद्र महाराज ने सहजमार्ग साधना पद्धति का जो बीज रोपा था, वह एक वटवृक्ष बन चुका है। इसकी छत्रछाया में विश्व के लाखों लोग ध्यान के माध्यम से ईश्वर साक्षात्कार के लिए सतत प्रयासरत हैं। उन्होंने साधकों के साथ संवाद करने के साथ ही फोटो खिंचवाए। इस मौके पर वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, आशीष सिंह, उद्योगपति माधौ गोपाल अग्रवाल, आश्रम प्रबंधक दीपक त्यागी, गोपाल अग्रवाल, हर्षवर्धन अग्रवाल, राजगोपाल अग्रवाल, भाजपा महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, आनंद मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दीवान जोगराज की तंग गलियों में कारपेट पर स्वागत
बाबूजी महाराज की 125वीं जयंती समारोह आयोजन समिति के चेयरमैन और पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद दीवान जोगराज स्थित महात्मा रामचंद्र के आवास पर पहुंचे। उनके स्वागत के लिए तंग गलियों में कारपेट बिछाई गई थी। उनके सुपुत्र सर्वेश चंद्रा व पुत्रवधु अमिता चंद्रा ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। पूर्व राष्ट्रपति ने श्रद्धाभाव के साथ बाबूजी महाराज के कक्ष में गुरु सत्ता को प्रणाम किया। ध्यान कक्ष में रखे सामान को देखकर यादों को साझा किया।

शाहजहांपुर जिले की धरा किसी तीर्थस्थल से कम नहीं
पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने जिले की सराहना करते हुए कहा कि शाहजहांपुर की धरा धन्य है और किसी तीर्थस्थल से कम नहीं है। 1922 में जून में 20 वर्ष की उम्र में वह अपने आध्यात्मिक गुरु महात्मा रामचंद्र महाराज (लालाजी) से मिले, जो फतेहगढ़ के निवासी थे। लालाजी की आध्यात्मिक विरासत को आगे बढ़ाना बाबूजी के जीवन का एक मात्र लक्ष्य बन गया है। बोले- वर्ष 1945 में बाबूजी ने अपने गुरु के सम्मान में श्रीरामचंद्र मिशन की स्थापना की। बाबूजी ने अपने जीवन को मानवता के आध्यात्मिक उत्थान के लिए समर्पित किया। उन्होंने कहा कि रामचंद्र मिशन के अध्यक्ष और हार्टफुलनेस मेडिटेशन के ग्लोबल गाइड कमलेश डी पटेल के नेतृत्व में सहज मार्ग साधना पद्धति का दीप हर घर और हर हृदय में प्रज्ज्वलित हो रहा है।

125वीं जयंती मना रहे अनुयायी
-महात्मा रामचंद्र महाराज ( बाबूजी) के अनुयायी उनकी 125वीं जयंती मना रहे हैं। पूरे वर्ष कार्यक्रमों की शृंखला का शुभारंभ नवंबर 2023 में हैदराबाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था।

लोगों से पूछा-बाबूजी से किसने मुलाकात की
-पूर्व राष्ट्रपति ने लोगों से महात्मा रामचंद्र के जीवन पर बात की। उन्होंने पूछा कि बाबूजी से किसने मुलाकात की थी। लोगों ने बताया कि बाबूजी से अक्सर मुलाकात होती थी। राष्ट्रपति ने कहा कि बाबूजी रुपये का इस्तेमाल बहुत सोचकर करते थे। उन्होंने अभ्यासियों के सुखद और स्वस्थ जीवन की कामना की। इसके बाद वित्त मंत्री सुरेश खन्ना के आवास पर गए। वहां मंत्री के भतीजे चंद्रशेखर खन्ना धीरू ने पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत किया।


सुरक्षा के रहे व्यापक इंतजाम
-पूर्व राष्ट्रपति के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम रहे। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह, एसपी राजेश एस. भी पहुंचे। काफिले के आने पर वाहनों को रोक दिया गया। एसपी देहात मनोज अवस्थी, एसपी सिटी संजय कुमार, सीओ सिटी सौम्या पांडेय भी सुरक्षा व्यवस्था संभालते रहे।

शाहजहांपुर में श्रीरामचंद्र मिशन में लोगों से मिलते पूर्व राष्ट्रपति। स्रोत: प्रशासन

शाहजहांपुर में श्रीरामचंद्र मिशन में लोगों से मिलते पूर्व राष्ट्रपति। स्रोत: प्रशासन

शाहजहांपुर में श्रीरामचंद्र मिशन में लोगों से मिलते पूर्व राष्ट्रपति। स्रोत: प्रशासन

शाहजहांपुर में श्रीरामचंद्र मिशन में लोगों से मिलते पूर्व राष्ट्रपति। स्रोत: प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed