फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   mission shakti

महिलाओं की सुरक्षा को अभियान के तौर पर चलेगा मिशन शक्ति कार्यक्रम

Sun, 28 Feb 2021 12:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 28 Feb 2021 12:35 AM IST
विज्ञापन
mission shakti
शाहजहांपुर। प्रदेश सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वालंबन के लिए संचालित मिशन शक्ति कार्यक्रम को आठ मार्च तक विशेष अभियान के रूप में संचालित कराने का निर्णय किया है। डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने कलक्ट्रेट सभागार में शनिवार को मिशन शक्ति कार्यक्रम की समीक्षा बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों को कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि अभियान के तहत कृषि, पंचायती राज, राजस्व, चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास, युवा कल्याण, बेसिक शिक्षा, समाज कल्याण, लद्यु सूक्ष्म एवं मध्यम उद्यम, उच्च शिक्षा, दुग्ध विकास, चिकित्सा शिक्षा, संस्कृति, माध्यमिक शिक्षा, प्राविधिक शिक्षा, औद्योगिक विकास, ग्राम्य विकास, परिवहन, नगर विकास, पशुपालन, अल्पसंख्यक कल्याण, न्याय, सहकारिता, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, आवास एवं शहरी नियोजन, पुलिस, श्रम, सूचना आदि विभागों को सहभागिता करनी है। उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपस में समन्वय बनाकर गोष्ठियां और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कराएं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इन कार्यक्रमों में राजस्व विभाग से संचालित योजनाओं, महिला अधिकारों से संबंधित प्रावधानों, आय, जाति, निवास, हैसियत प्रमाण पत्र आदि की ऑनलाइन सुविधाओं के बारे में चर्चा करते हुए जानकारी दी जाएगी। इसी क्रम में विभिन्न माध्यमों से हेल्प डेस्क का प्रचार-प्रसार किया जाएगा। पात्र गरीब एवं असहाय महिलाओं को आवासीय पट्टे दिये जाने की कार्रवाई होगी और तहसील स्तर पर विशिष्ट उपलब्धि हासिल करने वाली पांच महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। डीएम के अनुसार महिलाओं द्वारा बालिकाओं के नाम से पौधरोपण होगा और ग्राम पंचायत में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाली छात्रा के नाम पर एक तालाब को नामित कर मनरेगा की ओर से इस आशय का बोर्ड लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि तहसील स्तर पर हेल्प डेस्क के माध्यम से विरासत अभियान को गति देकर महिला खातेदारों और सह खातेदारों को आवेदन करने पर खतौनी की नकल का निशुल्क वितरण किया जाएगा। अभियान के तहत महिला राजस्व कर्मियों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया जाएगा। बैठक में एसपी एस आनंद, सीडीओ प्रेरणा षर्मा, डीआरडीए के परियोजना अधिकारी डीपी सिंह, डीडीओ सतीश प्रसाद मिश्र, जिला कृषि अधिकारी डॉ. सतीश चंद्र पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed