फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Mission Shakti: Help desk open in police stations .. Hearing being formal

मिशन शक्ति: थानों में हेल्प डेस्क खुली.. औपचारिक हो रही सुनवाई

Tue, 20 Oct 2020 01:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2020 01:04 AM IST
विज्ञापन
Mission Shakti: Help desk open in police stations .. Hearing being formal
शाहजहांपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महिला उत्पीड़न संबंधी मामलों में कार्रवाई को लेकर सख्ती दिखाई है। महिलाओं और बालिकाओं को खुद की सुरक्षा और सम्मान के प्रति जागरूक करने के लिए मिशन शक्ति शुरू किया है। इसी के तहत थानों में महिला हेल्प डेस्क खोलने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश करते ही थानों में हेल्प डेस्क तो खुल गईं, लेकिन पुलिस के सुनवाई करने का तरीका नहीं बदला। डीजीपी की ओर से जारी निर्देश के मुताबिक हेल्प डेस्क थाना गेट के पास बने कमरे में होगी। जहां दो महिला कांस्टेबल की ड्यूटी रहेगी। उनकी शिकायत का तत्काल निस्तारण किया जाएगा। मगर सोमवार को थानों में एक टेबिल डालकर महिला सिपाही बैठा दी गईं। पीड़ित महिलाओं के आने पर सिपाही शिकायत सुनने के बाद संबंधित चौकी को भेज दे रही थीं।
विज्ञापन

सीन एक
सोमवार दोपहर करीब डेढ़ बजे। स्थान सदर बाजार थाना। थाने के अंदर मुंशी के बैठने वाले कमरे बाहर एक सिपाही बैठी थी। एक महिला दो पुरुषों के साथ थाने पहुंची। महिला विश्राम कक्ष के बाहर खड़ी पहरे पर खड़ी सिपाही ने सीधे हेल्प डेस्क भेज दिया। मामला मारपीट का था। हेल्प डेस्क पर तैनात महिला सिपाही ने प्रार्थना पत्र लेने के बाद पीड़ित पक्ष से संबंधित चौकी जाने को कहकर रवाना कर दिया।
विज्ञापन

बंडा। सोमवार दोपहर 1.20 बजे। स्थान थाना बंडा। गांव कमालपुर निवासी कंधई सिंह की पत्नी सुमन देवी को महिला हेल्प डेस्क पर तैनात सिपाही ने बुलाकर पूछताछ शुरू की। सुमन ने बताया कि गांव के तीन लोगों ने उसे पीटा। सुनने के बाद महिला सिपाही ने हलका दरोगा को बताया और सुमन से घर जाने को कह दिया। उनकी रिपोर्ट भी दर्ज कर ली गई है। हालांकि देर शाम रिपोर्ट दर्ज कर ली गई
विज्ञापन
विज्ञापन

पुवायां कोतवाली में नहीं बनी महिला हेल्प डेस्क
पुवायां। पुवायां कोतवाली में महिला हेल्प डेस्क नहीं बनाई जा सकी है। कोतवाली प्रभारी रवि कुमार ने बताया कि अधिकारियों के आदेश प्राप्त हो गए हैं। एक सप्ताह का समय दिया गया है। जल्द ही महिला हेल्प डेस्क बना दी जाएगी। वैसे भी कोतवाली आने वाली महिलाओं का प्रमुखता से समाधान कराया जाता है।
तिलहर। सोमवार अपराह्न करीब तीन बजे। स्थान तिलहर कोतवाली। बरामदे में हवालात के समीप एक टेबल पड़ी थी। जहां महिला पुलिस कर्मी और एक दरोगा बैठे थे। दोनों किसी काम में संलग्न थे। हालांकि टेबल पर महिला हेल्प डेस्क के नाम की पट्टिका नहीं थी। एक युवती अपने पिता के साथ वहां पहुंची, और अपनी शिकायत सुनाई। शिकायत सुनने के बाद संबंधित पुलिस कर्मी को बताकर महिला को चलता कर दिया। एंटी रोमियो स्क्वॉड ने नगर में भ्रमण कर बेवजह घूमने वाले युवाओं की फटकार लगाई।
महिला सशक्तीकरण गोष्ठी का हुआ आयोजन
खुटार। सोमवार को थाना परिसर में महिला सशक्तीकरण गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं की सुरक्षा और उत्थान के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी गई। मातृ एवं शिशु महिला कर्मचारी संघ की जिलाध्यक्ष रजविंदर कौर ने गोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाएं अपने को कमजोर न समझे और किसी भी प्रकार के अन्याय का डटकर मुकाबला करें। थानाध्यक्ष जयशंकर सिंह ने हेल्पलाइन नंबरों आदि की जानकारी दी। गोष्ठी में सीमा, अर्चना, नीलम, पिंकी, नेहा, आदि ने भी विचार रखे।
कांट। महिला शक्ति मिशन के तहत थाना कांट में महिलाओं के साथ बैठक की गई। इसमें थाना प्रभारी कुंवर बहादुर सिंह ने महिलाओं को हेल्प डेस्क का फोन नंबर बताया। कहा कि किसी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत 112 डायल करें या उन्हें सूचना दें।

पिंक रूम तैयार.. उद्घाटन का इंतजार
सेहरामऊ दक्षिण। शासन ने थानों में हेल्प डेस्क बनाने का निर्देश दिया है। इसके अनुपालन में एसपी एस आनंद ने हेल्प डेस्क को पिंक रूम में बैठाने को कहा है। इसी के तहत पहला पिंक रूम सेहरामऊ दक्षिणी थाने में तैयार किया गया है। हेल्प डेस्क प्रभारी कांस्टेबल इंदु शर्मा, सिखा व हिमानी को बनाया गया है। रविवार को हेल्प डेस्क के पास महिला संबंधी छह शिकायतें पहुंची, जिनमें पांच का निस्तारण कर दिया गया है। सोमवार को केवल दो शिकायतें पहुंची, जिनके निस्तारण के प्रयास जारी हैं। महिला हेल्प डेस्क पर सोमवार को शक्ति परियों को सम्मानित किया गया और शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed