फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Missing woman's torso recovered from field...head found 50 meters away

Shahjahanpur News: लापता महिला का धड़ खेत से बरामद... 50 मीटर दूरी पर मिला सिर

Fri, 08 Nov 2024 02:39 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Fri, 08 Nov 2024 02:39 AM IST
विज्ञापन
Missing woman's torso recovered from field...head found 50 meters away
लौंगश्री का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
कलान (शाहजहांपुर)। मुरादाबाद-फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे के किनारे स्थित हनुमान मंदिर के पास बृहस्पतिवार सुबह बुजुर्ग महिला का धड़ पड़ा मिला। पुलिस ने 50 मीटर की दूरी पर सिर भी बरामद कर लिया। उनकी पहचान गांव सनाय निवासी स्व. जगन्नाथ कश्यप की पत्नी लौंगश्री (56) वर्ष के रूप में हुई है। वहीं कुछ ग्रामीणों का कहना है कि तीन दिनों से शव को पक्षी नोंच रहे थे, लेकिन पुलिस के पचड़े से बचने के लिए सूचना नहीं दी।
विज्ञापन


दो नवंबर को लौंगश्री के लापता होने के बाद पांच नवंबर को बेटी अनीसा ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। बृहस्पतिवार की सुबह हाईवे किनारे गुंदौरा मोड़ के पास सहबेगपुर गांव निवासी सालिगराम के खेत में महिला का धड़ पड़ा होने की सूचना पुलिस को मिली। ग्रामीणों की मानें तो तीन दिनों से शव को पक्षी नोंच रहे थे, लेकिन पुलिस की जांच प्रक्रिया में बेवजह पड़ने के डर से जानकारी नहीं दी। पुलिस की छानबीन में शव से करीब 50 मीटर की दूरी पर महिला का सिर भी मिल गया। सिर से बाल और खाल गायब थी।
विज्ञापन

गुमशुदगी के आधार पर पुलिस ने लौंगश्री के पुत्र छविराम को बुलाया। पहले उसने पहचानने से इन्कार कर दिया। फिर बेटी अनीसा आई तो उसने शिनाख्त की। एसपी देहात मनोज अवस्थी ने भी निरीक्षण किया। लौंगश्री की गला काटकर हत्या का राज अभी नहीं खुल सका है। माना जा रहा है कि संपत्ति के विवाद में वारदात को अंजाम दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




--------------

लौंगश्री की हत्या की गुत्थी उलझी

दो नवंबर से लापता वृद्धा लौंगश्री की हत्या की गुत्थी उलझी हुई है। उनका धड़ और सिर अलग-अलग मिलने के बाद बेटा और बेटी भी कुछ स्पष्ट नहीं बता पा रहे हैं। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हो गया कि उनके परिवार में सब ठीक नहीं चल रहा था। मृतका का परिवार जलालाबाद के फरीदापुर गांव में रहता था। बाद में वह कलान के सनाय गांव में आकर बस गए थे। लौंगश्री के पति जगन्नाथ की पहले ही मौत हो चुकी है। ग्रामीणों ने बताया कि कि बेटा हरिराम बरेली के थाना भमौरा में रहता है। दूसरा बेटा छविराम व बेटी अनीसा गांव में ही रहते हैं। बृहस्पतिवार को लौंगश्री का शव मिलने के बाद डॉग स्क्वॉयड की टीम ने पड़ताल की। पुलिस ने छविराम द्वारा शव की शिनाख्त न करने पर शक जताया। आशंका है कि लौंगश्री की हत्या संपत्ति को लेकर की गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


-----------
- शव मिलने की सूचना के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के लिए शव भेजा गया है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है। अमित चौरसिया, सीओ सदर

लौंगश्री का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

लौंगश्री का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed