{"_id":"6a5004623e14c5b8db034ed7","slug":"miscreants-who-had-drugged-the-driver-and-were-making-off-with-the-e-rickshaw-fled-after-being-challenged-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-178521-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: चालक को नशीला पदार्थ देकर ई-रिक्शा ले जा रहे बदमाश टाेकने के बाद भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: चालक को नशीला पदार्थ देकर ई-रिक्शा ले जा रहे बदमाश टाेकने के बाद भागे
विज्ञापन
खुटार। पुवायां के गांव जेबा निवासी ई-रिक्शा चालक अरुण कुमार को सवारी बनकर बैठे चार बदमाशों ने नशीला पदार्थ पिला दिया। बेहोश हो जाने पर गन्ने के खेत पर डाल दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
अरुण कुमार ने पुलिस को बताया कि बुधवार रात नौ बजे खुटार के मुख्य चौराहे से चार सवारियां लेकर पुवायां के लिए निकले थे। रास्ते में गांव रुजहाकलां के ओवरब्रिज के पास ई-रिक्शा में बैठे लोगों ने उन्हें कोल्डड्रिंक में मिलाकर नशीला पदार्थ पिला दिया। इसके बाद वह बेहोश हो गए। गांव रुजहा में लाइट बंद कर ई-रिक्शा ले जाते देख लोगों ने टोका तो वह ई-रिक्शा छोड़कर भाग निकले। सूचना पर पुलिस रात में ही ई-रिक्शा थाने ले आई थी। ई-रिक्शा के टूल बॉक्स में अरुण का मोबाइल भी मिल गया।
बृहस्पतिवार सुबह अरुण गन्ने के खेत में पड़े मिले। एक व्यक्ति ने उनको खेत में पड़ा देखकर उठाया और अरुण के बताए नंबर पर कॉल कर परिजनों को सूचना दी। परिजनों के पहुंचने पर अरुण उनके साथ साथ थाने पहुंचे और तहरीर दी। पुलिस ने अरुण, ई-रिक्शा और मोबाइल देकर बिना रिपोर्ट दर्ज किए टरका दिया। अरुण के एक हजार रुपये बदमाश ले गए हैं।
विज्ञापन
-- -
ई-रिक्शा और मोबाइल लावारिस मिला था। ई-रिक्शा स्वामी अरुण के थाने पहुंचने पर दोनों वस्तुएं उसे सौंप दी गई हैं। गांव के लोगों के ई-रिक्शा रोकने की जानकारी नहीं है। अरुण की तहरीर पर जांच कराई जा रही है।
-प्रवीण मलिक, सीओ पुवायां