फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   miscreants shot young man near police post in shahjahanpur

Shahjahanpur News: पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; दो आरोपी हिरासत में

Mon, 29 Sep 2025 04:24 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 29 Sep 2025 04:24 PM IST
सार

शाहजहांपुर में अशफाक नगर पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर रविवार रात फायरिंग हुई, जिससे गोली लगने से एक युवक घायल हो गया। घायल ने तीन युवकों पर आरोप लगाया है। 

विज्ञापन
miscreants shot young man near police post in shahjahanpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के थाना सदर बाजार क्षेत्र में रेलवे स्टेशन पर रविवार की रात करीब 12 बजे दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान फायरिंग भी हुई। इससे गोली लगने से मोहल्ला हाथीथान निवासी मोहम्मद गाजी खान (25 वर्ष) घायल हो गया। उसके हाथ में गोली लगी है। घटना अशफाक नगर पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर हुई है।

विज्ञापन

 
रात में मोहम्मद गाजी खान रेलवे स्टेशन के पास होटल में खाना खाने गया था। उसने बताया कि तभी शानू अपने दो साथियों के साथ आया और गाली-गलौज करते हुए तमंचा निकालकर तान दिया। गाजी खान के अनुसार, उसने तमंचा छीन लिया। तभी वहां पर खड़े व्यापारी ने मामले को शांत कराकर तमंचा वापस करा दिया। इस बीच आरोपी ने गोली चला दी, जो उसके हाथ में लगी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- बरेली बवाल: चार पार्षद समेत 76 लोग पुलिस के रडार पर, भीड़ जुटाने का आरोप; शहर के इन मोहल्लों में कड़ी निगरानी
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों ने दहशत फैलाने के लिए कई राउंड फायर किए गए। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल भिजवाया। गाजी मोहम्मद ने बताया कि पूर्व से चली आ रहे विवाद के चलते वारदात को अंजाम दिया गया है। इंस्पेक्टर सदर अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। दो युवकों को हिरासत में लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed