{"_id":"68dd99281a70d77bd60926cb","slug":"miscreant-breaks-idol-in-temple-steals-money-shahjahanpur-news-c-182-1-sbly1021-105466-2025-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: खुराफाती ने मंदिर में मूर्ति तोड़ी, रुपये चुराए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: खुराफाती ने मंदिर में मूर्ति तोड़ी, रुपये चुराए
विज्ञापन
नवाबगंज। एक खुराफाती ने बाला जी मंदिर में स्थापित मूर्ति को खंडित करने के साथ ही दानपात्र को तोड़ कर उसमें से जमा रुपयों को चुरा लिया। सूचना पर एसडीएम, सीओ और कोतवाल ने मौके पर पहुंच कर पड़ताल शुरू कर दी है। हालांकि ग्रामीणों की मांग पर पुलिस-प्रशासन ने मूर्ति को ठीक कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के ज्योरा मकरंदपुर गांव में बाला जी के मंदिर में प्रेम शंकर पुजारी हैं। बुधवार को किसी खुराफाती ने मंदिर में हनुमान जी की मूर्ति को क्षतिग्रस्त कर मंदिर के दान पात्र को भी तोड़ कर उसमें रखे रुपये पार कर दिए। शाम को जब लोग वहां पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे तो उन्हें इसकी जानकारी हुई। सूचना मिलते ही एसडीएम उदित पवार, सीओ नीलेश मिश्रा व कोतवाल अरुण कुमार श्रीवास्तव पुलिस फोर्स के साथ पहुंच गए।
पुजारी प्रेम पाल का कहना है कि दानपात्र में 800 रुपये से एक हजार रुपये तक की नकदी थी। घटना की तहरीर पुजारी ने थाना नवाबगंज में दी है। कोतवाल अरुण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि शीघ्र ही खुराफाती को गिरफ्तार किया जाएगा। संवाद