फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Misbehavior and assault on a young woman on a bus... two accused booked for disturbing the peace.

Shahjahanpur News: बस में युवती से अभद्रता और मारपीट... दो आरोपियों का शांतिभंग में चालान

Sun, 02 Aug 2026 11:33 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Misbehavior and assault on a young woman on a bus... two accused booked for disturbing the peace.
शाहजहांपुर। लखनऊ से दिल्ली जा रही रोडवेज बस में युवती के साथ मामूली कहासुनी के बाद दो युवकों ने मारपीट कर दी। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर कोई तहरीर प्राप्त न होने पर उनका शांतिभंग में चालान कर दिया। कोर्ट से दोनों को जमानत पर रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन

शनिवार की रात लखनऊ से दिल्ली जा रही रोडवेज बस में एक युवती की दो युवकों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि दोनों युवक अभद्रता करने लगे। यात्रियों ने दोनों युवकों को पकड़ लिया। चालक ने बरेली मोड़ चौराहे पर बस रोक दी। युवती की सूचना पर अजीजगंज चौकी प्रभारी सुशांत रावत और 112 नंबर पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

दोनों आरोपियों को बस से उतारकर हिरासत में लिया। सीओ सिटी देवव्रत वाजपेयी ने बताया कि मामले में युवती की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई थी। गिरफ्तार बरेली के थाना सुभाषनगर के मोहल्ला नई बस्ती बंसी नगला के रहने वाले दीपक मिश्रा और मुरादाबाद के थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के रहने वाले शिवराम सिंह का शांति भंग में चालान कर दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed