फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Minister of State for Cooperation praised intercropping with sugarcane.

Shahjahanpur News: सहकारिता राज्यमंत्री ने गन्ने के साथ सहफसली खेती को सराहा

Sun, 15 Feb 2026 11:05 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 15 Feb 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
Minister of State for Cooperation praised intercropping with sugarcane.
कांट के गंगानगर में वि​शिष्ट प्रजाति के आलू को दिखाते सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर। स्रोत: जागर
शाहजहांपुर। प्रदेश के सहकारिता राज्यमंत्री जेपीएस राठौर ने रविवार को गंगानगर के प्रगतिशील काश्तकार कौशल मिश्रा के कृषि फॉर्म पर आयोजित खेती की पाठशाला में किसानों से चर्चा की।
विज्ञापन

उन्होंने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री द्वारा किसानों की आय दोगुनी करने के लिए सरकार से संचालित अनुदान आधारित कृषि योजनाओं की जानकारी दी। राज्यमंत्री ने कृषि फाॅर्म पर प्रगतिशील किसान के गन्ने के साथ आलू, मटर, चना आदि फसलों की सहफसली खेती में किए जा रहे नवाचारों को देखकर सराहा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सभी किसानों को इससे प्रेरित होकर सहफसली खेती करनी चाहिए, ताकि उनकी आय में वृद्धि हो सके। उन्होंने सिंचाई में पानी की बचत करने वाले ड्रिप सिस्टम को भी कृषि कार्य में बेहद उपयाेगी बताया। सांसद अरुण कुमार सागर, एमएलसी सुधीर गुप्ता, भाजपा के जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा,महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख श्रीदत्त शुक्ला, डीसीबी के चेयरमैन डीपीएस राठौर आदि मौजूद रहे। अंत में सभी अतिथियों को कृषि फाॅर्म के मालिक ने विशिष्ट प्रजाति के काले आलू भेंट किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
मोहनपुर में 250 एमटी क्षमता वाले गोदाम का लोकार्पण



कांट। प्रदेश के सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर ने मोहनपुर ममरेजपुर में 250 एमटी क्षमता के नवनिर्मित गोदाम का फीता काटकर लोकार्पण किया, साथ ही जिले की अन्य समितियों के 100 एमटी क्षमता वाले नवनिर्मित गोदामों और जीर्णोद्धार किए गए 12 गोदामों का भी उद्घाटन किया।



मंत्री ने कहा कि डबल इंजन की सरकार किसानों और गरीबों के लिए पूरी तरह समर्पित है। विभाग की उपलब्धियों को गिनाते हुए मंत्री ने बताया कि उत्तर प्रदेश में कुल 7500 समितियां थीं, जिनमें से पहले केवल 1400 ही सक्रिय थीं। सरकार ने इसे गंभीरता से लिया है। अब प्रत्येक समिति के जीर्णोद्धार और गोदामों की मरम्मत व निर्माण के लिए सरकार 10-10 लाख रुपये दे रही है। इसके अलावा बिजली की समस्या को दूर करने के लिए प्रत्येक समिति पर दो किलोवाट के सोलर पैनल लगाए जा रहे हैं।




सांसद अरुण सागर, एमएलसी सुधीर गुप्ता, विधायक अरविंद सिंह ने विचार रखे। इस बीच उनका माला पहनाकर स्वागत किया। पार्षद रामबरन सिंह चंदेल, प्रधान अजय प्रताप सिंह, अभय सिंह, संयुक्त आयुक्त सहकारिता वीर विक्रम सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed