फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Military officers inspected the renovation work of martyr memorial

Shahjahanpur News: शहीद स्मारक के जीर्णोद्धार कार्य का सैन्य अधिकारियों ने किया निरीक्षण

Sun, 24 Nov 2024 04:29 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sun, 24 Nov 2024 04:29 AM IST
विज्ञापन
Military officers inspected the renovation work of martyr memorial
कलान के ग्राम खजूरी में शहीद नायक जदुनाथ सिंह के स्मारक स्थल का निरीक्षण करते सेना के अ​धिकारी।
परौर। सेना की फतेहगढ़ छावनी की राजपूत रेजीमेंट के अधिकारियों ने शनिवार को परमवीर चक्र विजेता शहीद नायक जदुनाथ सिंह के पैतृक गांव खजुरी जाकर वहां उनके स्मारक स्थल के जीर्णोद्धार कार्य का निरीक्षण किया। नवीन स्मारक स्थल का उद्घाटन शहीद के बलिदान दिवस पर अगले वर्ष छह फरवरी को होना है।
विज्ञापन

1948 में भारत-पाकिस्तान युद्ध में सर्वोच्च बलिदान देने वाले नायक जदुनाथ सिंह का स्मारक खजुरी में वर्ष 1992 में बनाया गया था। हर साल बलिदान दिवस पर स्मारक स्थल पर होने वाले कार्यक्रम में कुछ व्यवस्थागत कमियां पाए जाने पर वहां राजपूत रेजीमेंट ने पहले चरण में जेसीबी से भूमि समतलीकरण का काम कराया। अब वहां सुंदरीकरण के तहत निर्माण कार्य शुरू हुए हैं। इन कार्यों का निरीक्षण करने के लिए
विज्ञापन

राजपूत रेजीमेंट के कमांडेंट ब्रिगेडियर एचएस संधू और उनके उनके साथ लेफ्टिनेंट कर्नल अजय प्रताप सिंह भी खजुरी पहुंचे। सेना के दोनों अधिकारियों ने स्मारक स्थल पर भरी जा रही नींव का काम देखा। ब्रिगेडियर से वहां पूर्व सैनिक राम गोपाल वर्मा, कलान नगर पंचायत के चेयरमैन हर नरायन गुप्ता आदि ने भेंट की। इस मौके पर ब्रिगेडियर ने कहा कि अमर बलिदानी नायक जदुनाथ सिंह के बलिदान को हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि शहीद का स्मारक बनाकर वहां उनकी जीवनी और वीर गाथा अंकित की जाएगी। इस दौरान सूबेदार मेजर कप्तान सिंह, सूबेदार मेजर सुरेंद्र सिंह चौहान, ओम प्रकाश, शहीद जदुनाथ के परिजन सुरेंद्र सिंह, रामसेवक सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
खजुरी गांव की मुख्य सड़क खस्ताहाल
परौर। शहीद नायक जदुनाथ सिंह के पैतृक गांव खजुरी में उनके स्मारक स्थल को संवारा जा रहा है, लेकिन गांव के खस्ताहाल हो चुके मुख्य मार्ग की दशा सुधारने पर प्रशासन कोई ध्यान नहीं दे रहा है। गांव में सफाई व्यवस्था पहले से ठप है। टूटी नालियों और खड़ंजों आदि की मरम्मत नहीं कराई गई। गांव के अंदर बढ़ते ही मुख्य मार्ग पर जलभराव से कीचड़ सहित गहरा गड्ढा हो गया है। लोक निर्माण विभाग के जूनियर इंजीनियर जगदीश प्रसाद शर्मा के अनुसार गांव के अंदर सड़क की मरम्मत का कार्य कराना ग्रामीण अभियंत्रण विभाग का दायित्व है। ग्राम प्रधान बहादुर लाल शर्मा का कहना है कि सड़क का निर्माण कराना ग्राम पंचायत का नहीं बल्कि प्रशासन का दायित्व है। फिलहाल ग्राम प्रधान ने सड़क के गड्ढों में ईंट रोड़ा का भराव कराने का निर्णय किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed