फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Migrant laborers returned from Mumbai climbed on water tank, commotion

मुंबई से लौटा प्रवासी मजदूर पानी की टंकी पर चढ़ा, हंगामा

Tue, 23 Jun 2020 02:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2020 02:13 AM IST
विज्ञापन
Migrant laborers returned from Mumbai climbed on water tank, commotion
शाहजहांपुर। मुंबई लौटा एक प्रवासी मजदूर सोमवार सुबह पानी की टंकी पर चढ़ गया और करीब दो घंटे तक हंगामा करता रहा। उसका कहना था कि घर में राशन न होने की वजह से वह परेशान है। कुछ काम भी नहीं मिल रहा है। इसकी वजह से वह बेहद परेशान है। हालांकि कुछ लोगों का कहना था कि युवक एक लड़की से प्रेम करता है। लड़की के शादी करने से मना करने पर वह पानी की टंकी पर चढ़ा है। मौके पर पहुंची बहन के समझाने पर करीब दो घंटे बाद युवक नीचे उतरा। इस पर मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

थाना सदर बाजार क्षेत्र के ककरा कलां मोहल्ला निवासी युवक मुंबई में मजदूरी करता था। लॉकडाउन लगने के बाद मुंबई में काम मिलना बंद हो गया था, जिसके बाद वह घर लौट आया। सोमवार सुबह आठ बजे युवक ककरा कला मोहल्ले में स्थित पानी की टंकी के ऊपर चढ़ गया और जोर जोर से चिल्लाकर आत्महत्या करने की धमकी देने लगा। उसे टंकी पर चढ़ा देख आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने उससे नीचे उतरने को कहा, लेकिन वह अफसरों को बुलाने की मांग कर रहा था। युवक का कहना था कि उसके घर में खाने पीने को नहीं है। कंट्रोल की दुकान से राशन नहीं मिल रहा। न ही कोई काम धंधा मिल रहा है। युवक नीचे उतरने को तैयार नहीं हुआ तो कुछ लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। कुछ ही देर में सदर कोतवाल केपी सिंह और चौकी इंचार्ज रामेंद्र सिंह टीम के साथ मौके पर जा पहुंचे। उन्होंने युवक को समझाने की कोशिश की। मगर वह नीचे उतरने को तैयार नहीं था।
विज्ञापन

उधर, भीड़ में मौजूद कुछ लोगों का कहना था कि युवक एक लड़की से प्यार करता था। उस लड़की ने शादी करने से इनकार कर दिया। इसी से क्षुब्ध होकर वह पानी की टंकी पर चढ़ गया। इस बीच पुलिस ने युवक की बहन को मौके पर बुला लिया। वह पहले युवक को नीचे उतरने के लिए समझाती रही। वह नहीं माना तो बहन खुद टंकी पर चढ़ गई और उसे समझाने के बाद अपने साथ में नीचे उतार लाई। नीचे उतरने के बाद भी युवक काम न मिलने की बात कह रहा था। उसका कहना था कि वह बेरोजगारी से तंग आ चुका है। उसे राशन उपलब्ध नहीं मिल पा रहा है। सुबह करीब दस बजे नीचे उतरने के बाद पुलिस ने युवक को बहन के साथ घर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक साल पहले भी किया था ड्रामा
पुलिस के मुताबिक युवक कुछ सिरफिरा किस्म का है। वह करीब एक साल पहले भी पानी की टंकी पर चढ़ गया था। तब भी प्रशासन और सरकार के खिलाफ अनर्गल बातें कर रहा था। काफी ड्रामा करने के बाद युवक को नीचे उतरा था।

पानी की टंकी पर चढ़ने वाला युवक एक वर्ष पूर्व भी टंकी पर चढ़कर ड्रामा कर चुका है। उसे राशन भी मिल चुका है और उसके बैंक खाते में एक हजार रुपये भी जा चुके हैं। फिलहाल उसे नीचे उतारने के बाद समझा बुझाकर बहन के साथ घर भेज दिया गया।
- केपी सिंह, प्रभारी निरीक्षक, थाना सदर बाजार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed