{"_id":"6a4578343b332fd080069e1f","slug":"mice-disrupt-internet-registry-work-affected-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-177782-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: चूहों ने ठप किया इंटरनेट, रजिस्ट्री का काम प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: चूहों ने ठप किया इंटरनेट, रजिस्ट्री का काम प्रभावित
विज्ञापन
शाहजहांपुर। ई-रजिस्ट्री के विरोध में अधिवक्ताओं की हड़ताल से करीब दो सप्ताह से प्रभावित बैनामों का काम बुधवार से पटरी पर लौट आया। इस बीच चूहों के केबल काट देने से इंटरनेट ठप हो गया। इस कारण कामकाज प्रभावित हुआ। कर्मचारियों ने किसी तरह से वाईफाई चलाकर काम किया। हड़ताल के बाद पहले दिन 50 बैनामे हुए। इसमें सरकार को 32 लाख से अधिक का राजस्व प्राप्त हुआ।
सरकार के ई-रजिस्ट्री के संबंध में नए नियम लागू करने के बाद अधिवक्ता हड़ताल पर चले गए थे। बुधवार से अधिवक्ता काम पर लौटे। बुधवार सुबह उप निबंधक कार्यालय खुलने के बाद काम शुरू हुआ, लेकिन चूहों ने ब्राडबैंड के तार काट दिए। इससे काम प्रभावित हो गया। कर्मचारियों ने मोबाइल का वाईफाई इस्तेमाल कर काम किया। इसके बाद केबल ठीक किया गया। उ
--
चूहों के केबल काटने से कुछ समय के लिए काम प्रभावित हुआ था, लेकिन कर्मचारियों ने वाईफाई का इस्तेमाल कर काम चलाया। हड़ताल खत्म होने के बाद पहले दिन 50 बैनामे हुए हैं।
विज्ञापन
- धर्मेंद्र कुमार, सब रजिस्ट्रार, सदर