फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Meter reader in Electricity Corporation committed suicide by consuming poison

Shahjahanpur News: विद्युत निगम में मीटर रीडर ने जहर खाकर जान दी

Tue, 14 Oct 2025 01:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 14 Oct 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
Meter reader in Electricity Corporation committed suicide by consuming poison
जलालाबाद। विद्युत निगम में संविदा पर तैनात मोहल्ला निजामनगर निवासी 30 वर्षीय मीटर रीडर मुदस्सिर ने जहर खा लिया। राजकीय मेडिकल कॉलेज में उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। इससे उसके परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का कहना है कि मुदस्सिर ने ब्याज पर रुपये ले रखे थे। इसको लेकर वह परेशान था।
विज्ञापन

अरमान ने बताया कि सोमवार की सुबह करीब नौ बजे भाई मुदस्सिर ने घर में जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर घटना की जानकारी हुई। इसके बाद भाई को राजकीय मेडिकल कॉलेज ले जाकर भर्ती कराया। वहां भाई की उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

पता चला है कि भाई ने किसी से ब्याज पर रुपया लिया था। वह भाई को परेशान कर रहा था। इसलिए भाई ने यह कदम उठाया। अरमान ने बताया कि भाई की शादी नहीं हुई थी। चार भाइयों में तीसरे नंबर पर थे। वहीं, जलालाबाद थाना प्रभारी राजीव तोमर ने बताया कि तहरीर प्राप्त होने पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed