{"_id":"d5c3783d205a37621c12236b63879508","slug":"messiah-farmers-chaudhary-charan-singh-remembered-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह याद किए गए ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह याद किए गए
शाहजहांपुर।
Updated Wed, 23 Dec 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का जन्म दिवस बुधवार को जय किसान जय विज्ञान दिवस के रूप में मनाया गया। इस मौके पर कृषि विज्ञान केंद्र और गन्ना किसान प्रशिक्षण संस्थान के सभागारों में किसान गोष्ठियां हुई, जिनमें वक्ताओं ने हरित क्रांति को बढ़ावा देने में चौधरी चरण सिंह के योगदान का भावपूर्ण स्मरण करके उन्हें किसानों और कृषि क्षेत्र का मसीहा बताया।
कृषि विज्ञान केंद्र में हुई गोष्ठी में कार्यक्रम समन्वयक डॉ. एलबी सिंह और अध्यक्षता करते हुए पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र पाल सिंह यादव ने कहा कि चौधरी साहब ने किसानों को खेती की वैज्ञानिक तकनीकें अपनाकर उत्पादन बढ़ाने को प्रेरित किया।
गोष्ठी में शस्य वैज्ञानिक डॉ. केएम सिंह मौजूद थे। उधर, कृषि विभाग की ओर से लोधीपुर के गन्ना किसान संस्थान सभागार किसान सम्मान दिवस मनाया गया। जिला कृषि अधिकारी अखिलानंद पांडेय आदि इस दौरान मौजूद थे।
विज्ञापन
किसानों को मिला 3.42 लाख रुपये का पुरस्कार
किसान दिवस कार्यक्रमों में तमाम किसानों को उनकी उत्पादकता संबंधी विशेष उपलब्धियों के लिए 3.42 लाख रुपये नगद पुरस्कार देने के साथ शाल ओढ़ाकर और प्रमाण पत्र भेंटकर सम्मानित किया गया। प्रथम व द्वितीय स्थान पर रहे किसानों को क्रमश: पांच और दो हजार रुपये दिए गए। इसके तहत गेहूं में धर्मेंद्र वर्मा व राकेश कुमार, मसूर में फहीमउज्जमा खां व जगन्नाथ, धान में धनपाल सिंह व सुरेश कुमार वर्मा, उड़द में बृजेश सिंह व बुधपाल, आलू में बलजीत सिंह व सुरेंद्र सिंह, मटर में जगजीत सिंह व सुरेश, पातगोभी में आजाद वर्मा व राकेश कुमार, मिर्च में जसवंत सिंह व मैकू लाल, मत्स्य उत्पादन में अभिनव कश्यप, महिपाल, मुकेश, उमेश, पप्पू कश्यप, शकील अहमद, संतोष, मुंशी लाल और दुग्ध उत्पादन में सुनील कुमार, मायादेवी, अमृत सिंह, रामलड़ैते, कुलदीप सिंह, गजेंद्र प्रताप, चंद्रेश गुप्ता व सोबरन यादव को नगद पुरस्कार मिला। इसी कड़ी में दलहन-तिलहन में बलवंत सिंह, गो संवर्धन में योगेश मिश्रा, मौन पालन में शिवकुमार, सब्जी उत्पादन में सत्यपाल मौर्य, सहफसली खेती में अखिलेश पाठक और मशरूम उत्पादन में रूपरानी को सम्मानित किया गया।